एक्सप्लोरर

भगवा वस्त्र पहनकर मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं, सनातन धर्म को किया जा रहा है बदनाम: दिग्विजय सिंह

भोपाल में आयोजित हुए संत समागम कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवा पहनकर बलात्कार हो रहे हैं. मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं, जिसने सनातम धर्म को बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा.

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज फिर एक ऐसा बयान दिया है जिसपर हंगामा हो सकता है. दिग्विजय सिंह ने भोपाल में संत समागम को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं. भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं. मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा.’

दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि हमारा धर्म यह नहीं सिखाता है. आध्यत्म का मतलब अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करना है. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि मठों मंदिरों पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, इन्हें राजनैतिक अड्डा बनाया जा रहा है, हमें सनातन धर्म को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी.

दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार ने सन्तों का आशीर्वाद लेने के लिए सन्त समागम का आयोजन किया जिसमें प्रदेश भर से बाबाओं को भोपाल बुलाया गया था. कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ भी खुद शामिल हुए और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कमलनाथ ने सन्तों के मठ आश्रमों को पट्टे देने की मांग भी मान ली.

मध्यप्रदेश के हजारों साधु संत राजधानी भोपाल में सन्त समागम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. समागम में सीएम कमलनाथ ने कहा कि हमारी हजारों सालों की संस्कृति की पहचान हमारे अध्यात्म से है इसलिए हमें इसे मजबूत करना ज़रूरी है, हमने इसी भावना के साथ आध्यत्म विभाग की स्थापना की है. इस दौरान सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि आज बीजेपी के पेट में बहुत दर्द हो रहा होगा. 15 साल में संतों के लिए जो काम बीजेपी नहीं कर पाई वो कांग्रेस ने 8 महीने में कर दिया. हम जो करते हैं उसका बखान नहीं करते यह हमारा कर्तव्य है. कमलनाथ ने कहा कि नर्मदा और सिंहस्त में जो घोटाले हुए हैं उनकी भी जांच कराई जाएगी और साधु संतों के आशीर्वाद से प्रदेश में नया इतिहास कांग्रेस सरकार बनाएगी.

मध्यप्रदेश सरकार के सन्त सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और आध्यत्म मंत्री पीसी शर्मा भी शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान मप्र नदी न्यास बोर्ड के अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा ने साधु संतों की तरफ से सरकार के सामने बाबाओं के आश्रम को पट्टे देने, स्वास्थ्य बीमा कराने, बिजली मुफ्त करने और वृद्ध अवस्था पेंशन देने की मांग भी रखी थी. कार्यक्रम के दौरान ही सीएम कमलनाथ ने साधुओं को पट्टा देने की बात स्वीकार भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget