एक्सप्लोरर

देश का मूड: 'महागठबंधन' पर नहीं बनी बात तो 2014 की जीत दोहराएगी बीजेपी

एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्वे के मुताबिक यूपी में महागठबंधन पर बात नहीं बनी तो 2014 का रिजल्ट करीब-करीब दोहराया जाएगा. सर्वे की मानें तो अलग-अलग लड़ने पर एसपी-बीएसपी को 4-4 सीटें मिल सकती हैं और एनडीए को 70 सीटें मिलने की संभावना है.

लखऩऊ: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है. बात करें यूपी की तो स्थिति बीजेपी बनाम विपक्ष की है. बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए महागठबंधन पर भी विचार हो रहा है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं पार्टियां एक-एक कर अपने पत्ते खोल रही हैं.

चुनावी नतीजों से पहले जनता के मूड को भांपने के लिए एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्वे के मुताबिक यूपी में महागठबंधन  पर बात नहीं बनी तो 2014 का रिजल्ट करीब-करीब दोहराया जाएगा. सर्वे की मानें तो अलग-अलग लड़ने पर एसपी-बीएसपी को 4-4 सीटें मिल सकती हैं और एनडीए को 70 सीटें मिलने की संभावना है. और अगर यूपी में महागठबंधन बना तो एनडीए की सीट 31 रह जाएगी.

अगले साल यानी साल 2019 में देश में आम चुनाव होने हैं. दिल्ली की सत्ता का रास्ता 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है.बता दें कि 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तरप्रदेश में साल 2014 के चुनाव में अकेले बीजेपी के खाते में 71 सीटें आई थी. मोदी लहर का ऐसा असर था कि समाजवादी पार्टी को सिर्फ पांच सीटें मिली थीं. वहीं मायावती की पार्टी बसपा का खाता भी नहीं खुल सका था.

यूपी में महागठबंधन बना तो ऐसा होगा समीकरण कुल- 80 एनडीए- 31 यूपीए- 5 महागठबंधन- 44

देश का मूड: 'महागठबंधन' पर नहीं बनी बात तो 2014 की जीत दोहराएगी बीजेपी

यूपी में महागठबंधन नहीं बना तो क्या होगा समीकरण एनडीए- 70 यूपीए- 2 एसपी- 4 बीएसपी- 4

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले देश के तीन बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इन तीनों राज्यों और केंद्र में सत्ता के शिखर पर बीजेपी बैठी है. इन चुनावों को 2019 का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है.

उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव बताएंगे कि वहां प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और अमित शाह की रणनीति काम आई या नहीं. बीजेपी को पूरा अंदाजा है कि वो 2014 का उत्तर प्रदेश बचा पाएगी तो 2019 का देश भी बचा लेगी. लेकिन उत्तर प्रदेश कैसे बचाएगी? इसके लिए वो कुछ ईंटें जोड़ रही है, कुछ समीकरण बिठा रही है.

यूपी में जातियों की संख्या पर नज़र डालें तो राज्य में सबसे ज्यादा 27 फीसद ओबीसी वोटर हैं. इनमें अकेले यादव 9 फीसद हैं. दलित वोटरों की संख्या 21 फीसद और मुस्लिम की 19 फीसद है. सवर्णों के कुल वोट 24 फीसद हैं, जिनमें ब्राह्मण 9 फीसद और राजपूत 7 फीसद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शुरु हुआ था खेल
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों!
सिया-चेतन को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, जानें 5 दिन की पुलिस रिमांड में क्या-क्या हुआ?
सिया-चेतन को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, जानें 5 दिन की पुलिस रिमांड में क्या-क्या हुआ?
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget