एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- राम मंदिर को लेकर सरकार और न्यायपालिका में टकराव नहीं

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बारे में उन्होंने दावा किया कि भाजपा चार राज्यों में जीतेगी और पांचवे राज्य में उसकी गठबंधन में सरकार बनेगी.

आगरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सरकार और न्यायपालिका में कोई टकराव नहीं है. उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि जहां तक न्यायपालिका के विरोध का सवाल है तो यह काम विपक्ष का है. आगामी लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बारे में उन्होंने दावा किया कि भाजपा चार राज्यों में जीतेगी और पांचवे राज्य में उसकी गठबंधन में सरकार बनेगी.

इससे पहले दिनेश शर्मा, राम मंदिर पर कह चुके हैं कि कि जब भगवान राम चाहेंगे, तभी मंदिर बनेगा. किसी को राम मंदिर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जब समय आ जाएगा तो भगवान राम खुद अपने मंदिर का निर्माण करा लेंगे. उन्होंने कहा था, "बिना भगवान की इच्छा के कोई कार्य नहीं होता. जब राम चाहेंगे तब मंदिर बन जाएगा. हमारी सरकार रामराज्य व रामकाज के लिए ही कार्य कर रही है."

इस बीच विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी राम मंदिर के मामले को चुनाव से पहले उठाकर इसका लाभ लेना चाहती है. गौरतलब है कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिये विश्व हिन्दू परिषद समेत अनेक भगवा संगठनों की गतिविधियां हाल में काफी तेज हो गयी हैं.

पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित साधु-संतों की बैठक में सरकार को 'धर्मादेश' दिया गया था कि वह मंदिर निर्माण के लिये अध्यादेश लाये, या फिर कानून बनाए.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी पिछले दिनों वाराणसी में मंदिर निर्माण के लिये माहौल बनाने की जरूरत बतायी थी. माना जा रहा है कि इसी सरगर्मी के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आगामी 25 नवम्बर को अयोध्या में 'विराट धर्मसभा' आयोजित की जानी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी
दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी
बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget