एक्सप्लोरर

जानिए- सांसद नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने पर क्या बोले देवबंद के उलेमा

टीएमसी सांसद नुसरत जहां हाल ही में संसद में सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहने दिखाई दी थीं. अब इस मामले पर देवबंद के उलेमा ने अपनी राय दी है. जानिए क्या कहा उन्होंने.

देवबंद: हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां जब संसद पहुंचीं तो चर्चा में आ गईं. दरअसल उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से ऋंगार किया था. उनकी शादी बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ हुई है. उनके साड़ी पहनने, सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने पर जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोग खुश दिखे तो कुछ लोग इस बात से नाराज भी दिखे.

अब देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी, मोहतमिम मदरसा जामिया शेख-उल-हिंद ने कहा,"नुसरत जहां जो बंगाल से अभी अभी लोकसभा सांसद बनी हैं. उनके बारे में पता चला कि मीडिया के माध्यम से कि जब वो लोकसभा पहुंची तो उन्होंने सिंदूर भी लगाया था और मंगलसूत्र भी पहना था. तहकीकात से पता चला कि उन्होंने जैन धर्म में शादी की है. इस्लाम ये कहता है कि मुसलमान सिर्फ मुसलमान से शादी कर सकता है किसी और से नहीं."

उन्होने कहा,"नुरसत फिल्मों में काम करती हैं, एक्टर जो होते हैं दीन उनके लिए अहमियत नहीं रखता, उन्हें जो करना होता है वह करते हैं. तो इस विषय में कोई बात करना ही बेकार है. जो शरीयत का हुकुम था वह मैंने मीडिया तक पहुंचाया है."

जानिए- सांसद नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने पर क्या बोले देवबंद के उलेमा

बंगाली अभिनेत्री और नवनिर्वाचित सांसद नुसरत जहां ने व्यवसायी निखिल जैन के साथ तुर्की के बोडरम में शादी की थी. निखिल की टेक्सटाइल चेन के साथ काम करने के दौरान 29 वर्षीय अभिनेत्री की उनसे मुलाकात हुई थी.

तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां रूही व मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार को 17वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर बांग्ला में शपथ ली. दोनों पहले शपथ नहीं ले सकी थीं. नुसरत जहां ने हाल ही में व्यापारी निखिल जैन से तुर्की में शादी रचाई और मिमी इस शादी समारोह में गई थीं.

नुसरत संसद में सफेद व बैंगनी रंग की साड़ी में आई थीं. उनके हाथों में मेहंदी लगी थी. मिमी भी पारंपरिक भारतीय पोशाक में थीं. शपथ लेने के बाद नुसरत जहां ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में कई चीजें हैं और वह संसद में अपने मतदाताओं के मुद्दों को उठाएंगी.

नुसरत जहां पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से व मिमी चक्रवर्ती जादवपुर से निर्वाचित हुई हैं. दोनों ने बांग्ला में शपथ ली और शपथ के बाद 'वंदे मातरम', 'जय हिंद' व 'जय बांग्ला' का नारा लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget