एक्सप्लोरर

यूपी में आफत की आंधी में कुल 18 की मौत, कासगंज में सबसे ज्यादा 5 मौतें 

कासगंज में ही ढोलना थाना छेत्र के नगला अड़ू में अपनी ननिहाल में आये छत पर बैठे 18 साल के युवक की आंधी तूफान के कारण छत से गिरकर मौत हो गई.

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में आज आए आंधी तूफान में कुल 18 लोगों की मौत की खबर आई है. इसमें से अधिकांश मौतें कासगंज में हुई हैं. कासगंज से 5 लोगों के मारे जाने की खबर आई है. आज देश भर के कई राज्यों में तूफान और आंधी की खबरें आई जिसमें कुल 29 लोगों की मौत हुई है.

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अब से कुछ देर पहले आये आंधी तूफान और बारिश में थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरौली में एक कच्चा मकान गिर जाने के कारण उसके नीचे दबने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. इनमें सुरेश पुत्र पंजाबीलाल जिनकी उम्र 45 वर्ष थी. श्रीमती ममता जो सुरेशचन्द की पत्नी थी और उनकी उम्र 42 वर्ष थी. वहीं श्रीमती रिवम जो मोनू की पत्नी थी और उनकी उम्र 24 वर्ष थी की मृत्यु हो गयी है तथा कुमारी कामिनी जो सुरेशचन्द की पुत्री हैं और उम्र 17 वर्ष है वो गम्भीर रूप से घायल हो गई हैं. घायल को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है.

कासगंज में ही ढोलना थाना छेत्र के नगला अड़ू में अपनी ननिहाल में आये छत पर बैठे 18 साल के युवक की आंधी तूफान के कारण छत से गिरकर मौत हो गई. वही कासगंज के पटियाली थाना छेत्र में 15 साल के युवक की आंधी के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली पलट जाने से उसमे दबकर मौत हो गई हैं. कई लोगों के इस आंधी तूफान में घायल होने की भी सूचना आ रही हैं. आंधी तूफान में मरने वालों का आंकड़ा कासगंज में बढ़ भी सकता हैं. आंधी तूफान बारिश से कासगंज मे मरने वालों की संख्या 5 हो गई है और यहां कई घायल हैं.

बुलंदशहर के अलग अलग थाना क्षेत्र में तेज आंधी तूफान से अभी तक 1 छात्र सहित 3 लोगों की मौत की खबर है.

बुलंदशहर के नरसैना थाने के गांव नरेन्द्रपुर में 50 साल की गोविंदी और जहांगीराबाद के अमरगढ़ में ससुराल आए 35 साल के रियाजुद्दीन की इस तूफान में मौत हो गई है. गुलावठी कोतवाली के गांव भटोना में 12 साल के छात्र सागर की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गयी है. लखीमपुर खीरी में तेज आंधी पानी की वजह से दो ट्रेक्टर भिड़ गए जिसमें एक की मौत हो गई.

गाजियाबाद/जैतपुर जैतपुर इलाके में भी तूफान के चलते ईंट और सीमेंट की शीट गिरने से गोपी नाम के एक 19 साल के युवक की मौत की सूचना आई है. गाज़ियाबाद इलाके में एक ही परिवार के लोग लोनी में लड़की का रुक्का चढ़ाकर लोनी से वापस बुलंदशहर जा रहे थे. कुल 11 लोग थे जो ईको वेन गाडी में सवार थे. जब गाडी लाल कुआं से आगे दादरी रोड पर शिव मंदिर के पास पहुंची तभी तेज आंधी के कारण यूकेलिप्टस का पेड़ गाडी के अगले हिस्से पर गिर पडा. जिससे चालक राजू पुत्र जयप्रकाश निवासी सराय धारी थाना कोतवाली शहर बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हुए. घायलों में रामजी लाल, नानक पुत्र राम सिंह, राकेश, सुनीता पत्नी प्रकाश निवासी लोनी घायल हुए जिन का इलाज आनंद हॉस्पिटल में चल रहा है. मृतक का शव मोर्चरी भेजा गया है.

देश के कई राज्यों में आंधी का कहरः 24 लोगों की मौत, ट्रेन और विमान सेवाओं पर भी असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget