एक्सप्लोरर

लखनऊ: रद्द हुआ सपना चौधरी का कार्यक्रम, लोगों ने जमकर काटा बवाल-स्टेज पर फेंके पत्थर

लखनऊ में शनिवार रात मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया. इसके बाद उन्हें देखने आए लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर बवाल काटा.

लखनऊ: लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी के कार्यक्रम रद्द होने की वजह से उन्हें देखने आए लोगों ने जमकर बवाल काटा. सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों लोगों ने लाखों रुपए का टिकट खरीदा था, लेकिन ऐन मौके पर सपना चौधरी की तबीयत खराब होने की वजह से आयोजकों ने उनके ना आने का एलान कर दिया. सपना के ना आने की खबर सुनते ही लोग भड़क गए और उन्होंने स्टेज पर पथराव करना शुरू कर दिया.

घटना में तीन महिलाएं चोटिल हो गई हैं. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया. इसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम स्थल को खाली करा दिया. इसी बीच कार्यक्रम के संचालक मौके से फरार हो गए. राजधानी के स्मृति उपवन सपना चौधरी के डांस को देखने काफी संख्या में लोग जुटे थे. कई घंटों से लोग सपना के स्टेज पर आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रात करीब 10 बजे पुलिस की मौजूदगी में लोगों को बताया गया कि वह नहीं आएंगी. यह सुनते ही लोग बेकाबू हो गए और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई. भीड़ से मंच पर पत्थर फेंके जाने लगे. घटना में कई लोगों को चोटें आईं हैं.

सपना चौधरी के इस लाइव परफॉरमेंस में बिना टिकट की एंट्री नहीं थी. आयोजकों ने इसके लिए बाकायदा 500 से 1000 रुपए के बीच के दाम में टिकटों की बिक्री की थी. कार्यक्रम के लिए बेहद भव्य स्टेज भी तैयार करवाया गया था. सपना के चाहने वाले उन्हें देखने के लिए शाम ढलते ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें तब निराशा हुई जब रात में 10 बजे के आसपास बताया गया कि सपना चौधरी का कार्यक्रम रद्द हो गया है.

समाजवादी पार्टी को कमजोर करने की खातिर शिवपाल को आवंटित किया गया बंगला: ओमप्रकाश राजभर

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस ने लोगों को शांत कराया. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि आयोजकों को बख्शा नहीं जाएगा. उनपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. एसपी (पूर्वी) सर्वेश मिश्रा ने बताया तबियत खराब होने की वजह से सपना चौधरी कार्यक्रम में नही आ सकीं, जिसके बाद लोगों में काफ़ी नाराजगी थी. एसपी ने कहा कि सभी लोगों को शांत करा दिया गया है और लोगों के जो भी पैसे फंसे हैं उसे वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

ठांय-ठांय एनकाउंटर वीडियो पर जमकर ट्रोल हुई यूपी पुलिस, देखें मजेदार ट्विट्स सर्जिकल स्ट्राइक की धमकी के बीच पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर की गोलीबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget