एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग कहीं बिगाड़ ना दे खेल, जुगाड़ में जुटे राजनीतिक दल

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी में काफी गहमागहमी है और इसी वजह से सपा, बसपा, बीजेपी और कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है. दरअसल चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका सभी दलों को हैं लिहाजा सभी जी-तोड़ कोशिशों में जुटे हैं.

लखनऊ: राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी में काफी गहमागहमी है और इसी वजह से सपा, बसपा, बीजेपी और कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है. दरअसल चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका सभी दलों को हैं लिहाजा सभी जी-तोड़ कोशिशों में जुटे हैं. इस बार यूपी कोटे से राज्य सभा के 10 सांसद चुने जाएंगे. सबसे अधिक दारोमदार अखिलेश यादव पर है क्योंकि उन पर सपा उम्मीदवार के साथ-साथ बसपा उम्मीदवार को भी राज्यसभा पहुंचाने की जिम्मेदारी है. गौरतलब है कि उपचुनावों में बसपा ने सपा का साथ दिया था और बदले में सपा को राज्यसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार भीमराव अम्बेडकर की मदद करनी है.

हालांकि जानकार बताते हैं कि मायावती जीत के लिए खुद बहुत आश्वस्त नहीं थीं लिहाजा उन्होंने खुद राज्यसभा का रण लड़ने की बजाय भीमराव अम्बेडकर को उम्मीदवार बनाया. दांव अगर सही पड़ा तो भीमराव अम्बेडकर राज्यसभा पहुंच जाएंगे लेकिन अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो मुश्किलें पैदा हो सकती हैं.

ऐसा नहीं है कि क्रॉस वोटिंग की आशंका केवल बसपा और सपा को ही है. भाजपा को भी क्रॉस वोटिंग की आशंका है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के सभी विधायकों को अपने घर खाने पर बुलाया था ताकि सभी के दिलों को टटोला जा सके. अमित शाह से मुलाकात के बाद सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी इस दावत में शरीक हुए. इससे पहले वे बीजेपी से नाराज थे. बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल के सभी 9 एमएलए, हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के विधायक बेटे नितिन भी, निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी और विजय मिश्र भी दावत में पहुंचे.

अखिलेश यादव ने भी अपने सहयोगियों और विधायकों के लिए डिनर रखा था. इस डिनर में सपा विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक राजा भैया और विनोद सरोज भी पहुंचे थे. सपा के पास 47 विधायक हैं. जया बच्चन की जीत के लिए जरूरी 37 वोट के बाद पार्टी के पास 10 वोट बचते हैं. बीएसपी के 19, कांग्रेस के 7 और आरएलडी के एक विधायक हैं. इन सबको जोड़ने पर 35 वोट होते हैं. इसमें अगर राजा भैया और विनोद सरोज का वोट जोड़ दें तो आँकड़ा 37 तक पहुंच जाता है. इस दांव के मुताबिक बीएसपी के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर की जीत तय है.

राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग कहीं बिगाड़ ना दे खेल, जुगाड़ में जुटे राजनीतिक दल

आंकडे समझिए

राज्यसभा के लिए यूपी से बीजेपी ने 9, एसपी और बीएसपी ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है. 324 विधायकों वाली बीजेपी 8 सीट तो आसानी से जीत जाएगी. एक सांसद के लिए 37 विधायकों के वोट की जरुरत है. अरूण जेटली और अनिल जैन समेत बीजेपी के आठों उम्मीदवार आसानी से जीत जायेंगे. इसके बाद पार्टी के पास 28 विधायकों के वोट बचते हैं. जीतने के लिए 37 वोट चाहिए. नितिन और दो निर्दलीय एमएलए अमनमणि और विजय मिश्र को जोड़ दें तो संख्या 31 तक पहुंच जाती है.

सपा उम्मीदवार जया बच्चन की भी सीट निकल जाएगी. जबकि बीएसपी की भी एक निकलने के आसार बन गए हैं. बीएसपी के उम्मीदवार भीमराव अम्बेडकर (बसपा के 19 + राजा भैया और विनोद सरोज का एक-एक वोट + 1 आरएलडी+कांग्रेस के 9 और 7 वोट सपा) को कुल 38 वोट मिलने की उम्मीद है.

क्रॉस वोटिंग बिगाड़ देगी खेल?

खबर है कि बीजेपी ने लखनऊ के पड़ोसी जिले के एक बीएसपी एमएलए को मैनेज किया है. दिल्ली से सटे इलाके के एक और बीएसपी एमएलए भी पाला बदल सकते हैं. कांग्रेस नेता इमरान मसूद का दावा है कि उनकी पार्टी के सभी विधायक साथ हैं. लेकिन अगर बीएसपी और बीजेपी के अनिल अग्रवाल को 36-36 वोट मिलते हैं. तो फिर गिनती दूसरी वरीयता के वोटों की होगी. ऐसे हालात में भी बीजेपी की जीत पक्की है. गोरखपुर और फूलपुर के लोकसभा उप चुनाव में जीत के बाद से ही बीएसपी और एसपी कैंप के हौसले बुलंद हैं. वहीं बीजेपी हर हाल में जीतने की जुगाड़ में जुटी है. जेल में बंद बीएसपी नेता मुख्तार अंसारी की वोटिंग को लेकर बुधवार तक सस्पेंस बना हुआ था. इस बीच चुनाव आयोग ने मुख्तार अंसारी को वोटिंग की इजाजत दे दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 8 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 8 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget