एक्सप्लोरर

हत्या, छेड़छाड़ और जातीय अपराधों से कांप रहा है मेरठ, अपराधियों को नहीं है पुलिस का डर

कुछ दिनों से मेरठ में अपराध का ग्राफ फिर से सिर उठा रहा है. बदमाश ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देते दिख रहे हैं और पुलिस की चौकसी बदमाशों के आगे बौनी नजर आ रही है.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के सबसे प्रमुख जिले मेरठ में अपराध के ग्राफ का आसमान छूना नई बात नहीं है. पुलिस की ओर से यह दावा किया गया था कि वेस्ट यूपी में अपराध के आंकड़े अब जमीन सूंघ रहे हैं. लेकिन कुछ दिनों से मेरठ में अपराध का ग्राफ फिर से सिर उठा रहा है. बदमाश ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देते दिख रहे हैं और पुलिस की चौकसी बदमाशों के आगे बौनी नजर आ रही है. जातीय संघर्ष की घटनाओं पर पुलिस की सुस्ती मेरठ के कपसाड़ गांव में एक मासूम से दुष्कर्म की वारदात के बाद जातीय हिंसा हुई. आरोपी दलित था और गांव के सवर्णों ने दलित समाज को निशाना बनाया. अगले दिन वारदात की शिकायत के लिए एसएसपी आफिस आते दलितों को नेशनल हाइवे पर दबंगों ने घेर लिया और उनकी पिटाई की. पुलिस इस मामले से निपट पाती उससे पहले ही उल्देपुर गांव में ठाकुर और दलितों के बीच संघर्ष शुरू हो गया. मामले की जड़ में दलित लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना थी. दलित छात्र रोहित की हत्या कर दी गई. गांव में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और कई लोग घायल भी हुए. हत्या, छेड़छाड़ और जातीय अपराधों से कांप रहा है मेरठ, अपराधियों को नहीं है पुलिस का डर छेड़छाड़ की वारदातों के बाद चर्चा में मेरठ शहर उल्देपुर के जातीय संघर्ष की शुरूआत छेड़छाड़ से हुई. शहर के लिसाड़ीगेट इलाके की एक छात्रा को छेड़छाड़ के खौफ से घर में बंद होकर रहना पड़ा और उसकी पढ़ाई छूट गई. पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने में नाकाम रही और पीड़िता जब किसी तरह बुर्का पहनकर एसएसपी आफिस पहुंची तो अफसरों से शिकायत के बाद मामला सामने आ सका. इलाके की पुलिस की भूमिका इस मामले में सवालों के घेरे में है. इसी तरह सरधना में छेड़छाड़ से आजिज 10वीं की छात्रा के आत्मदाह के मामले में राजनैतिक दबाब के तहत पुलिस की सुस्ती भी देखी गई. पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता के परिवार को अस्पताल के वार्ड में पोस्टर लगाने पड़े. पीएम मोदी और एसएसपी को संबोधित पोस्टरों की तस्वीरें सामने आई तो पुलिस को अपने कर्तव्य याद आये. पीड़िता को दिल्ली रेफर किया गया और मामले की राष्ट्रीय फलक पर छाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की. हत्या, छेड़छाड़ और जातीय अपराधों से कांप रहा है मेरठ, अपराधियों को नहीं है पुलिस का डर हत्या की वारदातों से दहला शहर मेरठ शहर के ब्रह्मपुरी में दिनदहाड़े अपनी बेटी के साथ जा रही नसरीन की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी. पुलिस इस वारदात की अभी तक पहेली नहीं सुलझा सकी है और न ही किसी बदमाश के गिरेबां तक पुलिस के हाथ पहुंच पाये हैं. मेरठ के ही एक गांव में एक शराबी ने फावड़े से काटकर एक शख्स की हत्या कर दी और 5 लोगों को खूनी फावड़े से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर डाला. पृष्ठभूमि में पाया गया कि आरोपी पहले भी कई लोगो को इसी तरह से अपनी सनक का शिकार बनाता रहा है, मगर पुलिस की कार्रवाई अगली वारदात के इंतजार में बैठी रही. इसी तरह ईद से ठीक एक दिन पहले लिसाड़ी गांव के अरशद को चाकुओं से गोदकर कत्ल कर दिया गया और वारदात के चश्मदीद मुहल्ले के लोग दबंगों का विरोध भी नहीं कर पाये. अरशद ने अपने घर में हमलावरों के घुसने का विरोध किया था. पीड़ितों के आरोप है कि दबंग परिवार के युवक हर रोज मुहल्ले की लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करते थे. यह सिलसिला कई महीनों से जारी था, मगर पुलिस का बुनियादी नेटवर्क सोता रहा. हत्या, छेड़छाड़ और जातीय अपराधों से कांप रहा है मेरठ, अपराधियों को नहीं है पुलिस का डर पहले किए एनकाउंटर, अब गोली खा रही है पुलिस प्रदेश में नई सरकार के आने के बाद यूपी पुलिस ने जमकर एनकाउन्टर किये. वेस्ट यूपी मे इनकी तादात सबसे ज्यादा रही. कई पुलिस अफसर तो इन एनकाउंटर की बदौलत सुपरकॉप कहे जाने लगे. मगर 2019 के चुनाव के नजदीक आते ही यह सिलसिला थम गया सा दिखता है. अब सुपरकॉप अफसर अच्छे जिलों में तैनाती के बाद सुस्ता रहे हैं और वेस्ट के जिले अपराध से कांप रहे हैं. हालात इतने बदतर हो चले हैं कि अब अपराधी पुलिस की चूलें हिलाने से भी पीछे नहीं हट रहे. मेरठ के गंगा खादर इलाके में अभी कुछ दिन पहले ही सादी वर्दी में शराब माफियाओं पर नकेल कसने गये थानेदार की AK-47 लूट ली गई. पुलिस से हिरासत में लिये गये आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की गई. इस घटना में थानेदार की पिटाई भी हुई. कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस लूटा गया असलाह बरामद कर सकी. चंद रोज पहले दिल्ली के तिमारपुर में 50 हजार के आरोपी को गिरफ्तार करने गई क्राइमब्रांच की स्वाट टीम नाकाम साबित हुई. ईनामी बदमाश ने टीम के प्रभारी को सीधे गोली मारी और पूरी टीम की मौजूदगी में गोलियां चलाता हुआ फरार हो गया. हत्या, छेड़छाड़ और जातीय अपराधों से कांप रहा है मेरठ, अपराधियों को नहीं है पुलिस का डर बेखौफ हैं अपराधी अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश सरकार ने अफसरों को सख्ती के आदेश दिये हैं लेकिन हाल यह है कि अब न तो अपराधी पुलिस से डरते दिख रहे हैं और ना ही पुलिस के पास कोई पुख्ता रणनीति नजर आ रही है. शामली में जहरीली शराब से हुई मौतें गवाह है कि पुलिस की नाक के नीचे अवैध शराब के सौदागर मौजूद है और पुलिस चुप बैठी है. दूसरे अवैध धंधों की हालत भी इसी तरह है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज
APK फाइल भेजकर करते थे धोखाधड़ी, गुजरात पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
APK फाइल भेजकर करते थे धोखाधड़ी, गुजरात पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
Jaipur News: 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास
4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget