एक्सप्लोरर

खाने के पैसे के विवाद में फोड़े बम, सब इंस्पेक्टर ज़ख़्मी

इलाहाबाद: इलाहाबाद के पॉश इलाके सिविल लाइंस में खाने के पैसों को लेकर एक नामी रेस्टोरेंट में हाल ही में जमकर हंगामा व मारपीट हुई. मारपीट के बाद भाग रहे लोगों ने दहशत फैलाने के लिए रेस्टोरेंट के बाहर देसी बम भी फोड़े. बमबाजी की इस वारदात में इलाके में तैनात पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को चोट आई है. सब इंस्पेक्टर के चेहरे पर बम के छर्रे लगे हैं. हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है और थोड़े इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

SI Injured- 03

रेस्टोरेंट में मारपीट करने और बमबाजी कर इंस्पेक्टर को मामूली रूप से ज़ख़्मी करने के दो आरोपियों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की. हंगामा और बमबाजी के आरोप में पकडे गए दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे. उनके दूसरे साथी मौके से भागने में कामयाब रहे. लोगों की पिटाई से दोनों आरोपियों को भी काफी चोट आई है.

दहशत फैलाने के लिए रेस्टोरेंट के बाहर फोड़े देसी बम

यह सनसनीखेज वारदात इलाहाबाद के पॉश इलाके सिविल लाइंस में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे की है. सिविल लाइंस इलाके के एक नामी रेस्टोरेंट में खाने के पैसों को लेकर कुछ युवकों ने हंगामा व मारपीट की. रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन किया तो आरोपी बाहर भागने लगे. जाते हुए उन्होंने दहशत फैलाने के लिए रेस्टोरेंट के बाहर देसी बम भी फोड़े.

इसी बीच स्थानीय सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह वहां पहुंचे तो एक बम के कुछ छर्रे उनके चेहरे पर लग गए. स्थानीय नागरिकों, राहगीरों व पुलिस ने दौड़ाकर दो आरोपियों को पकड़ लिया और कपडे फाड़ने के बाद उनकी जमकर पिटाई की. लोगों ने इन आरोपियों को पीट - पीटकर अधमरा कर दिया. इस वारदात से सिविल लाइंस इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget