एक्सप्लोरर

गाजियाबाद गैंगरेप मामला : क्राइम ब्रांच की टीम ने दोबारा किया मदरसे का दौरा

क्राइम ब्रांच की टीम ने आज फिर से गाजियाबाद के उस मदरसे का दौरा किया, जहां 10 साल की एक लड़की को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर से लाकर एक किशोर ने कथित तौर पर बलात्कार किया था. इसी मामले के सिलसिले में अपराधा शाखा की टीम ने 25 अप्रैल को भी मदरसे का दौरा किया था.

गाजियाबाद : क्राइम ब्रांच की टीम ने आज फिर से गाजियाबाद के उस मदरसे का दौरा किया, जहां 10 साल की एक लड़की को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर से लाकर एक किशोर ने कथित तौर पर बलात्कार किया था. इसी मामले के सिलसिले में अपराधा शाखा की टीम ने 25 अप्रैल को भी मदरसे का दौरा किया था.

दिल्ली पुलिस की टीम ने 22 अप्रैल को लड़की को मुक्त कराया था. इससे पहले 21 अप्रैल को पुलिस को लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी. यह मामला मंगलवार को अपराध शाखा के पास भेज दिया गया था. पीड़िता का बयान 23 अप्रैल को दर्ज कराया गया था.

इस बीच, दिल्ली में आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह ‘शर्मनाक’ है कि केंद्र और राज्य (उप्र) में बीजेपी सत्ता में है और वह आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय ‘विपक्ष की भूमिका’निभाते हुए कैंडल मार्च निकाल रही है.

दरअसल दिल्ली के गाजीपुर की रहने वाली करीब 11 साल की नाबालिग लड़की की किडनैपिंग और रेप का मामला सामने आया था. लड़की 21 तारीख की शाम को अचानक गाजीपुर के अपने घर के पास से लापता हो गई थी. घरवालों ने बच्ची को बहुत ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने उसी शाम गाजीपुर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस फोन सीडीआर की मदद से लड़की तक पहुंची और पाया की लड़की गाजियाबाद के एक मदरसे में है.

गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस ने रेड की और लड़की को उस मदरसे से बरामद किया. साथ ही मदरसे के मौलवी और 17 साल के एक नाबालिग लड़के को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले आई. पुलिस को लड़की की सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी जिसमे वो लड़के के साथ जाते हुए दिख रही थी.

लड़की ने कोर्ट में बताया कि उसे 17 साल का नाबालिग लड़का अपने साथ गाजियाबाद के अर्थला इलाके के मदरसे में ले गया था. पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच भी करवाई जिसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत और रेप का केस दर्ज किया गया. आरोपी नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget