एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर दंगों की वजह बने कवाल कांड पर कोर्ट का आदेश- जिंदगी भर सलाखों के पीछे रहेंगे गौरव-सचिन के हत्यारे

दंगों की वजह बने कवाल कांड में एडीजे-7 अदालत ने 7 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मलिकपुरा गांव के सचिन और गौरव को 27 अगस्त 2013 को भीड़ ने घेरकर पीट-पीटकर मार डाला था.

मुजफ्फरनगर: दंगों की वजह बने कवाल कांड में एडीजे-7 अदालत ने 7 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मलिकपुरा गांव के सचिन और गौरव को 27 अगस्त 2013 को भीड़ ने घेरकर पीट-पीटकर मार डाला था. अदालत ने दो दिन पहले इस केस की सुनवाई पूरी करते हुए 7 आरोपियों को हत्या के अपराध का दोषी माना था.

दो दिन पहले पूरी हुई गौरव-सचिन मर्डर केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आज का दिन हत्यारों की सजा पर फैसले के लिए मुकर्रर किया था. करीब 3 बजकर 20 मिनट पर मुजफ्फरनगर की एडीजे-7 कोर्ट ने फैसला देते हुए 7 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने मुजम्मिल, मजस्सिम, नदीम, जागीर, अफजाल, इकवाल और इरफान को गौरव और सचिन के हत्यारे माना है.

इस केस में मुजम्मिल और मजस्सिम, नदीम और जागीर, अफजाल और इकवाल सगे भाई है. 27 अगस्त 2013 की दोपहर गौरव की बाइक जागीर के भाई शाहनवाज से टकरा गई थी. घटना के वक्त बाइक पर गौरव का ममेरा भाई सचिन भी बैठा हुआ था.

मेरठ: पत्नी की हत्या के बाद खून से सना छुरा लेकर थाने पहुंचा पति, बताई ये कहानी

शाहनवाज और गौरव के बीच विवाद हुआ तो गौरव और सचिन ने शाहनवाज की पिटाई कर दी. शाहनवाज के घायल होने से आक्रोशित हुए आरोपियों ने गौरव और सचिन को घेरा और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. अस्पताल में इलाज के दौरान शाहनवाज की भी मौत हो गई थी.

मुजफ्फरनगर दंगों की वजह बने कवाल कांड पर कोर्ट का आदेश- जिंदगी भर सलाखों के पीछे रहेंगे गौरव-सचिन के हत्यारे

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अंजुम खान ने बताया कि एडीजे-7 कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा के अलावा सभी दोषियों पर 2-2 लाख रूपये का अर्थदंड भी लगाया है. जुर्माने की 80 फीसदी धनराशि पीड़ित परिवारों को दी जायेगी. इस केस में 5 आरोपियों को नामजद किया गया था जबकि जांच के दौरान दो और आरोपी वारदात में सम्मिलित पाये गये. दो आरोपियों के नाम चार्जशीट में शामिल किये गये थे. इस केस की सुनवाई करीब साढ़े 5 साल तक चली.

मुजफ्फरनगर: मदरसे में मोमबत्ती की आग से फ्रिज में धमाका, कमरे में सो रहे 15 बच्चे झुलसे

गौरव के पिता बोले- इंसाफ हुआ..कोर्ट का फैसला सिर-माथे

अदालत का फैसला आने के वक्त गौरव के पिता कोर्ट में मौजूद थे. कोर्ट से बाहर आने के बाद उन्होने इस फैसले पर खुशी जताई है. उन्होने कहा कि कोर्ट का फैसला सिर-माथे पर है. कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है, वह कोर्ट का नही..भगवान का फैसला है. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होने फांसी की सजा की उम्मीद की थी, रविन्द्र कुमार ने कहा कि हमने इंसाफ की उम्मीद की थी, वह पूरी हुई है. उनकी नजर में यह सजा पर्याप्त है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, चुनावी नतीजों की पार्टी करेगी समीक्षा
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, चुनावी नतीजों की पार्टी करेगी समीक्षा
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ रेप केस रद्द, आपसी सहमति से अलग होने की बात
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ रेप केस रद्द, आपसी सहमति से अलग होने की बात
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget