एक्सप्लोरर

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई जाएगी सैंपल टेस्टिंग, हर दिन 1000 टेस्ट का लक्ष्य

कोरोना वायरस का संक्रमण घाटी में तेजी से फैल रहा है. सोमवार को सामने आए 25 नए मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 270 पहुंच गई है.

श्रीनगर: कोरोना को लेकर केंद्र सरकार के नए फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन भी इस लड़ाई के लिए पहले से ज्यादा सजग हो गया है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश प्रशासन ने कोरोना टेस्टिंग को बढ़ने का फैसला किया है. इस समय जम्मू-कश्मीर में 700 से ज्यादा लोग हाई रिस्क वाले और इनके संपर्क में आने वाले करीब 9 हज़ार संदिग्ध शामिल है.

लॉकडाउन के 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद अब प्रशासन मास टेस्टिंग की तरफ एक और कदम बढ़ा रहा है. अभी भी देश में जम्मू-कश्मीर सब से ज्यादा टेस्ट करने वाले प्रदेशों में शामिल है. प्रशासन के प्रमुख सचिव रोहित कंसल के अनुसार अगले एक हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में कोरोना टेस्ट की प्रतिदिन की संख्या 1000 तक कर दी जाएगी और इसके लिए ज़रूरी सामान भी लाया जा चुका है.

जम्मू कश्मीर में सक्रिय 270 मरीजों में से 222 कश्मीर घाटी से ही हैं. श्रीनगर में मरीजों की संख्या 70 और बांदिपोर में यह आंकड़ा 51 है. और यहीं पर सरकार की तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं.

जम्मू कश्मीर में इस समय विभिन अस्पतालों में केवल 100 के करीब वेंटीलेटर मौजूद हैं जिनको 300 तक बढ़ाने का प्रस्ताव मार्च में रखा गया. लेकिन नए वेंटीलेटर आने में मई के आखिर तक का इन्तज़ार करना पड़ेगा. इस बात ने कोरोना की जंग लड़ रहे डॉक्टरों को चिंता में डाल दिया है.

कश्मीर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अनुसार कश्मीर घाटी में इस समय 100 वेंटीलेटर हैं जिनमें 70 श्रीनगर के विभिन अस्पतालों में हैं और बाकी तीस वेंटीलेटर घाटी के बाकी 9 जिलों में है.

लेकिन चिंता की बात यह है कि घाटी में दूसरे नंबर पर संक्रिमित जिले बांदिपोर में कोई भी वेंटीलेटर नहीं है. बांदिपोर के जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के अनुसार मरीजों के उपचार के दौरान ज़रा भी लापरवाही बड़ा संकट ला सकती है. इसलिए कोरोना के ज्यादातर मरीजों को श्रीनगर के अस्पतालों में भेजना पड़ता है जिससे उनके उपचार पर असर पड़ता है.

अब सवाल ये है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए भी सरकार इन अस्पतालों को ज़रूरी सामान क्यों उपलब्ध नहीं करा रही है. जबकि विभिन NGO कि तरफ से सरकार को दिए गए दर्जनों वेंटीलेटर को सरकार ने यह कह कर वापस लौटा दिया कि अस्पतालों में उनको रखने की जगह नहीं है.

घाटी में कोरोना का असर: पर्यटकों के इंतजार में वीरान पड़े हुए हैं फूलों से भरे हुए ट्यूलिप गार्डन

Coronavirus: दिल्ली का इकलौता रेड ज़ोन घोषित हुआ दीनपुर गांव, पुलिस के साथ-साथ CRPF की भी तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
नोएडा: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, फिर कटघरे में प्राधिकरण; पहले भी हो चुका है हादसा
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर महायुति का कब्जा, ये खास रणनीति आई काम
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन
राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget