एक्सप्लोरर

Coronavirus: राहत पैकेज की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राहत पैकेज के एलान के बाद जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री से बिहार के बाहर फंसे राज्य के लोगों की मदद की अपील की थी.

पटना: जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने बिहार के बाहर फंसे राज्य के हजारों लोगों की मदद करने की अपील नीतीश कुमार से की थी. यहां तक की ट्विटर पर #shameOnNitishKumar नंबर वन पर ट्रेंड भी किया. इसके बाद बिहार सरकार जागी. ऐसे लोगों की मदद के लिए सौ करोड़ रुपये के पैकेज का एलान भी हुआ. अब फंसे लोगों की मदद को लेकर वाह वाही बटोरने की बारी आ गई. प्रशांत किशोर ने सबसे पहले ट्वीट कर नीतीश का शुक्रिया अदा किया.

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर लिखा, ‘’तमाम सार्वजनिक आक्रोश के बाद, बिहार सरकार ने पूरे भारत में फंसे दैनिक वेतन भोगी और गरीब लोगों की मदद के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है. इसमें CM राहत कोष से 100 करोड़ का अतिरिक्त फंड शामिल है. अपनी आवाज़ को उठाने के लिए आप सभी का धन्यवाद. नीतीश कुमार जी को भी धन्यवाद.’’

वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी एक प्रेस रिलीज जारी कर मदद करने का दावा किया. सुशील मोदी ने दूसरे राज्यों में रह रहे बिहारी मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान रहने व खाने की समुचित व्यवस्था के लिए बातें की. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल, तेलंगना व महाराष्ट्र के मुख्य सचिवों से इस बाबत बात टेलीफोन से बात की.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सभी मुख्यमंत्रियों व मुख्यसचिवों ने आश्वस्त किया कि वे अपने खर्चों पर बिहारी मजदूरों के रहने व खाने की पूरी व्यवस्था करेंगे और उन्हें हर तरह का सहयोग मुहैया कराएंगे. उन सभी ने इसके लिए अपने-अपने राज्यों में एक-एक नोडल अधिकारी को अधिकृत करने का भी आश्वासन दिया जो दिल्ली के स्थानिक आयुक्त बिपीन कुमार से समन्वय स्थापित कर पूरी व्यवस्था की जानकारी देंगे.

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मदद करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री का आभार जताया. लॉकडाउन के चलते पंजाब के मोहाली में फंसे पश्चिम चम्पारण अंतर्गत प्रखंड मैनाटांड और सिकटा के करीब 250 दैनिक मज़दूर जो राशन के अभाव मे दो दिन से सिर्फ पानी पीकर गुजारा कर रहे थे उनकी सूचना पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तक पहुंचाकर उनकी मदद की.

नेता प्रतिपक्ष के ट्वीट के बाद पंजाब सरकार के अधिकारी वहां पहुंचे और उन मज़दूरों के खाने की व्यवस्था की. अचानक हुए लॉकडाउन और प्रशासन के सख्ती के वजह से गरीब बिहारी मजदूर खाने का सामान और वस्तुएं लाने बाहर नहीं जा सकते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में दो MLC सीटों पर तस्वीर साफ, 3 बाकी, किसने मारी बाजी?
LIVE: महाराष्ट्र में दो MLC सीटों पर तस्वीर साफ, 3 बाकी, किसने मारी बाजी?
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget