एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को मिला आरजेडी का साथ, रात 9 बजे लालटेन जला कर करेगी समर्थन

पीएम मोदी ने लोगों से सामाजिक दूरी को बनाये रखने की अपील भी की. उन्होंने अपील की थी कि मेरी एक और प्रार्थना है कि इस आयोजन के समय किसी को भी, कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है. रास्तों में, गलियों या मोहल्लों में नहीं जाना है, अपने घर के दरवाज़े,बालकनी से ही इसे करना है.

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश की ‘सामूहिक शक्ति’ के महत्व को रेखांकित करते हुए देशवासियों से अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की है.

पीएम मोदी की इस अपील का आरजेडी ने खुलकर समर्थन किया है. आरजेडी ने ट्वीटकर सभी ज़िलास्तर पर बनी इकाईयों को निर्देश दिया है कि अपने अपने घर में रहकर प्रकाश करें.आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तरफ़ से दिए गए निर्देश में लिखा है कि

सम्मानित साथियों ,

राष्ट्रीय जनता दल ' कोरोना वायरस ' के इस वैश्विक मानवीय संकट की स्थिति में राजनीतिक मतभेदों से उपर उठकर सरकार के सभी निर्णयों के साथ पुरी तन्मयता के साथ खड़ी है और अपनी क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुरूप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कुशल नेतृत्व में हर स्तर पर इस संकट से मुकाबला करने के लिए मुस्तैद भी हैं. हमारे दल के हजारों हजार कार्यकर्ता न केवल बिहार के अन्दर बल्कि बिहार के बाहर दूसरे प्रदेशों मे भी आमलोगों को इस विषम परिस्थिति से उबारने में लगे हुए हैं.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार एवं बिहार के बाहर दूसरे प्रदेशों के साथियों से लगातार सम्पर्क बनाकर खुद मानिटरिंग कर रहे हैं. प्रदेश कार्यालय भी अनवरत रूप से प्रभावित लोगों को सहयोग और सहायता के लिए मुस्तैद हैं.

दिन प्रति दिन बढ़ रहे ' कोरोना वायरस ' के प्रति जागरूकता पैदा करने और उससे मुकाबला करने के लिए देश के लोगों की एकजुटता प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज रात्री 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने अपने घरों के दरवाजे या रेलिंग पर प्रकाश करने का आह्वान किया गया है.

देश के प्रधानमंत्री जी के आह्वान का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय जनता दल का निर्णय है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थक आज रात्री में 9 बजे अपने दरवाजे या रेलिंग पर डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए 9 मिनट के लिए ' लालटेन ' जो की हमारे पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिन्ह भी है, जलाने का काम करेंगे.

नोट- सभी जिलाध्यक्ष और जिला के प्रधान महासचिव प्रदेश अध्यक्ष जी के इस निर्देश को अति शीघ्र दूरभाष और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रखंड , पंचायत एवं बूथ स्तर के साथियों को सूचित कर देंगे. पीएम मोदी ने क्या कहा था?

पीएम ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि हमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. इसलिये पांच अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं. आप घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं. इस रविवार हम सबको मिलकर, कोविड-19 के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसका प्रकाश की ताकत से परिचय कराना है. हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है.

Coronavirus: PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपतियों समेत विभिन्न दलों के प्रमुखों से फोन पर की बात, मांगे सुझाव आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त होगी कोरोना वायरस की जांच और इलाज, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
Maharashtra Karwa Chauth Moonrise Time: महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget