एक्सप्लोरर

Prayagraj: कोविड हॉस्पिटल में पानी को तरसते कोरोना के मरीजों का हंगामा, भाग खड़े हुए कर्मचारी

प्रयागराज के कोविड हॉस्पिटल में पानी को तरसते कोरोना के मरीजों ने जमकर हंगामा किया. उनका आरोप है कि उन्हें न ढंग का खाना मिल रहा है और न ही पीने का पानी. मरीजों का हंगामा देख, हॉस्पिटल कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना के मरीजों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. घंटों पानी नहीं मिलने से नाराज मरीज हॉस्पिटल से बाहर आ गए और उन्होंने देर तक शोर-शराबा किया. मरीजों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. कोरोना से पीड़ित मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज के नाम पर उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है. उन्हें न तो ढंग का खाना मिल रहा है और न ही पीने का पानी. वो इस भीषण गर्मी में सुबह से प्यासे हैं, लेकिन बार -बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें एक बूंद पानी तक नहीं मिल रहा है. ज्यादातर मरीजों के बिल्डिंग से बाहर आकर कैंपस में हंगामा करने से हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया. मरीजों के तेवर देखकर वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ व कर्मचारी किनारे हो लिए. अब इनके हंगामें का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

ये तस्वीर प्रयागराज में कोविड- 19 के लेवल वन हॉस्पिटल की है. ये हॉस्पिटल शहर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर कोटवा बनी इलाके में है. मरीजों का ये हंगामा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे का है. 30 बेड के इस कोरोना हॉस्पिटल में प्रयागराज के साथ ही आसपास के कई दूसरे जिलों के मरीजों को भी रखा जाता है. आरोप है कि पिछले कई दिनों से यहां पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही हैं. पानी नहीं मिलने से इस भीषण गर्मी में मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पानी सप्लाई करने वाली मोटर बुधवार रात से पूरी तरह ठप्प पड़ी है. मरीज आज बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने लगे, तो भी सरकारी अमला आंख पर पट्टी बांधे बैठा रहा. इस पर कोरोना पीड़ित मरीजों के सब्र का बांध टूट गया और वो बिल्डिंग से बाहर आकर हंगामा करने लगे. सीएमओ डॉक्टर जीएस बाजपेई समेत दूसरे अफसरों ने इस हंगामे की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि पानी सप्लाई की मोटर खराब थी, जिसे बदलवाकर ठीक कर दिया गया है. इतना ही नहीं, अब सभी मरीजों को एक-एक सुराही भी दे दी गई है.

Prayagraj-covid-hospital

सीएमओ के मुताबिक, तस्वीर में नजर आ रहे लुंगी और बनियान पहने 65 साल के बुजुर्ग का नाम अशोक पांडेय है. इनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं. इन्होंने पहले खुद को दूसरे अस्पताल शिफ्ट किए जाने की अपील की. इन्हें शिफ्ट किया जाने लगा तो ये पत्नी को भी साथ ले जाने की ज़िद पर अड़ गए. इस बारे में जब रोका गया तो इन्होंने दूसरे मरीजों को भड़काकर हंगामा कराया और उसका वीडियो वायरल कर दिया. उनके मुताबिक, यहां रखे गए कोरोना के मरीज शांत रहें, इसके लिए इन्हें अब शुक्रवार से योग व ध्यान कराया जाएगा. बहरहाल, प्रयागराज के कोविड हॉस्पिटल में पानी न मिलने पर कोरोना मरीजों के हंगामे का यह वीडियो सरकारी दावों की पोल खोल रहा है.

यह भी पढ़ें:

प्रवासी मजदूरों को लेकर मायावती का हमला, कहा- सरकारों को चिंता नहीं है

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Ranchi Protest Live: झारखंड सरकार झुकी, देवेंद्र महतो ने अनशन तोड़ने का किया ऐलान
Live: झारखंड सरकार झुकी, देवेंद्र महतो ने अनशन तोड़ने का किया ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget