एक्सप्लोरर

Coronavirus: आखिर कैसे झारखंड पहुंचा कोरोना वायरस? यहां जानें पूरी बात

कोरोना वायरस को पहला मामना सामने आने के बाद अब झारखंड सरकार के भी माथे पर चिंता की लकीरें अभर आई हैं. अब तक कुल 22 लोगों का टेस्ट किया गया है जिसमें एक युवती पॉजिटिव पाई गई है.

रांची: पूरे देश में जब कोरोना को लेकर लोग डरे हुए थे तो झारखंड के लोग कम चिंता में थे. क्योंकि झारखंड में मंगलवार यानी 31 मार्च के पहले तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया था. लोग लॉकडाउन के बाद भी उतने परेशान नहीं हुए थे जितना कल कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद से लोग डरे हुए हैं. दरअसल दिल्ली में तब्लीग जमात में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म के अनुयायी आये हुए थे. कोरोना की सख्ती के बावजूद ये लोग एक ही जगह पर ग्रुप में रह रहे थे. लेकिन धीरे-धीरे इनमें से कई ग्रुप देश के अलग-अलग हिस्सों में शिफ्ट होने लगा.

इसी कड़ी में 16 मार्च को मलेशियाई मूल की एक 22 वर्षीय युवती दिल्ली से रांची राजधानी एक्सप्रेस के B1 कोच से रांची आ पहुंची. बताया जा रहा है कि रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में ये महिला कई अन्य लोगों के साथ अलग-अलग लोगों के घरों में रह रही थी. जब कोरोना के कारण सख्ती बढ़ी और पूरे देश में लॉकडाउन हुआ तो पुलिस को जानकारी मिली कि हिंदपीढ़ी इलाके में कुछ विदेशी नागरिक आकर रुके हुए हैं.

इसमें कुल 22 लोग ऐसे थे जो बाहर से आकर यहां रह रहे थे. सभी को खेलगांव ले जाकर निगरानी में रखा गया और कोरोना का सैम्पल लिया गया. बाद में सामने आया कि 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना नेगिटिव है लेकिन मलेशियाई मूल की 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

झारखंड में पहला मामला सामने आने के बाद लोगों में डर तो आया ही साथ ही साथ प्रशासन भी एलर्ट हो गया. आनन-फानन में पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई और उन घरों को चिन्हित किया गया जहां महिला रुकी हुई थी. सभी का सैम्पल लिया गया है और पूरे इलाके में लोगों को और ज्यादा एहतियात बरतने के लिए कहा गया है. लेकिन एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में हिंदीपीढ़ी इलाके में एहतियात बरतना तो दूर की बात है बल्कि लोग और ज्यादा लापरवाही बरत रहे हैं. समूह में रहने के साथ-साथ घरों के बाहर भी बिना काम के बैठे और साथ में टहलते नजर आ रहे हैं.

झारखंड में कुल 37 लोग दिल्ली के तब्लीग जमात में शामिल होकर वापस लौटे हैं. फिलहाल सभी को पुलिस की निगरानी में कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है और होम क्वॉरन्टीन किया गया है. इतना ही नहीं 16-17 मार्च को दिल्ली-रांची राजधानी में सफर करने वाले लोगों की सूची भी प्रशासन ने तैयार की है और इन लोगों के भी कोरोना सैम्पल लिए जा रहे हैं.

Coronavirus: विश्व हिन्दू परिषद ने की अपील, रामचरितमानस का पाठ कर घर पर ही मनाएं रामनवमी

Coronavirus: बिहार में कोरोना संदिग्धों की खोज़ के लिए लगाई गई ATS,डीजीपी ने कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur Road Accident: रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'नाथूराम गोडसे और चंपत राय एक जैसे...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
हापुड़: सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget