एक्सप्लोरर

Coronavirus: 12 हज़ार वाहनों के जरिए यूपी में शुरू हुई राशन-सब्जी की होम डिलीवरी

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 हजार वाहनों में घर-घर सब्जी और किराने का सामान भेजना शुरू कर दिया गया है.साथ ही साथ यूपी में 21 दिन के लिए पान-मसाला पर पाबंदी लगा दी गई है.

लखनऊ: कोरोना वायरस से फैल रही महामारी के चलते सम्पूर्ण देश में विकराल स्थिति बन चुकी है. ऐसे में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर भीड़भाड़ न लगे, इसके मद्देनजर खाद्यान्न पदार्थों समेत अन्य आवश्यक सामानों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घर-घर तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है.

प्रदेश सरकार के पर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम के आदेश पर प्रदेश में डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम शुरू कर दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 हजार वाहनों में घर-घर सब्जी और किराने का सामान भेजना शुरू कर दिया गया है. जिलों के अफसरों को कहा गया है कि इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं. इस व्यवस्था को लागू करने के पीछे सबसे बड़ा मकसद यह है कि लोग अपने घरों में रहें और रोजमर्रा की दुकानों पर भीड़भाड़ न हो सके. अवनीश अवस्थी ने यह भी बताया कि मूल्य निर्धारण पर विशेष तौर पर बल दिया जा रहा है.

कालाबाजारी को लेकर साफ कर दिया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत सही मिलती है तो एफआईआर दर्ज करने के अलावा रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी. लॉकडाउन को लेकर कड़ाई की जा रही है. निर्देश न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 5599 लोगों का चालान किया गया है. इसके अलावा 10,000 प्रधानों को कोरोना के बारे में जानकारी दी गई है.

साथ ही साथ यूपी में 21 दिन के लिए पान-मसाला पर पाबंदी लगा दी गई है. कोरोना से संक्रमित लोगों पर निगरानी करने के मकसद से अन्य राज्यों से आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. उधर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी तक प्रदेश में 38 पीड़ितों की संख्या सामने आई है. दस मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं. कल तक तीन-चार और मरीज डिस्चार्ज हो जाएंगे. जो लोग हाल-फिलहाल दूसरे राज्यों और प्रांतों से लौटकर आए हैं, उन्हें एडवाइस किया गया है कि 15 दिन तक अपने घर पर ही रहे बाहर न निकलें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: गोड्डा में आदिवासी दंपति और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, जादू-टोने के शक में वारदात
Jharkhand: गोड्डा में आदिवासी दंपति और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, जादू-टोने के शक में वारदात
GFRP Bars Usage: इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन! RCC ड्रेनेज में प्लास्टिक नहीं, जीएफआरपी सरियों का इस्तेमाल
GFRP Bars Usage: इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन! RCC ड्रेनेज में प्लास्टिक नहीं, जीएफआरपी सरियों का इस्तेमाल
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget