एक्सप्लोरर

COVID-19: नीतीश कुमार की अपील- लॉकडाउन का पालन करें, सचेत रहे तो कोरोना को हरा देंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से सचेत रहने की जरूरत है. 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है, इसका पालन करना चाहिए.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण के प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये वायरस पूरी दुनिया का संकट है. इससे डरने की जरूतत नहीं है बल्कि सचेत होना है तभी हम सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने कहा कि मुंगेर में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई. उससे 11 लोग प्रभावित हुए. इसलिए इससे सचेत रहना है. बाहर से आए लोगों को अलग रखने की बात हो रही है, इसे देखकर लगता है कि लोगों में जागृति आई है. गांव से लोगों के फोन आ रहे हैं.

नीतीश कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का एलान किया है, इसको समझना चाहिए. सारी चीजों का आकलने करने के बाद अगर प्रधानमंत्री की तरफ से कोई बात कही जाती है तो उसे समझना चाहिए. हमने होली में कछ नहीं किया. सब कुछ स्थगित कर दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना उन्मूलन कोष का गठन कर दिया गया है. जो बिहार के बाहर हैं उनकी भी मदद करेंगे. सीएम रिलीफ फंड से सौ करोड़ रुपये आपदा प्रबंधन में दे दिया गया है. जिनती और जरूरत होगी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ विभाग पर भरोसा रखें. डॉक्टर्स लगे हुए हैं. सारे लोग मेहनत कर रहे हैं. इलाज की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएगी. केंद्र के द्वारा भी कई योजनाएं शुरू की गई है उससे भी लाभ पहुंचाया जा रहा है.

नीतीश कुमार ने राज्य के सभी डीएम और पुलिस अधीकक्षकों से कहा कि अगर उनके पास कोई राय हो तो जरूर उसे सामने रखें ताकि उसपर काम किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि लॉकडाउनका पालन करें और बिना किसी वजह से घरों से बाहर न निकलें. अगर जरूरी काम है तो कई सारे लोग एक साथ न जाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से आए लोगों को उनके गांव तक पहुंचा दिया गया है. उनका खयाल भी रखना है. जिस तरह से आपदा में सभी की मदद की जाती है उसी तरह इसमें भी मदद की जाएगी. बिहार एक गरीब राज्य है, फिर भी हमलोगों के पास जो कुछ है उसके जरिए मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget