एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस का असर बिहार में सब्जी और फल मंडियों पर पड़ा, छाया रहा सन्नाटा

कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस का असर बिहार की फल और सब्जी मंडियों पर भी दिखाई दिया.

पटना: कोरोना वायरस की वजह से दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. इस महामारी ने पटना की फल और सब्जी मंडी को बेजान बना दिया है. पटना का सबसे बड़ा फल मंडी बाजार देशभर में फल व्यवसायियों के लिए जाना पहचाना नाम है. यहां पर लाखों-करोड़ों रुपयों का कारोबार होता है.

कोरोना वायरस की वजह से कल पटना की फल और सब्जी मंडी में दुकानदारों की हजार रुपए तक की बिक्री नहीं हुई. बाजार में फल और सब्जियां काफी मात्रा में मौजूद थीं लेकिन उनको लेने के लिए ग्राहक नहीं दिखाई दिए.

इसको लेकर दुकानदार अनवर हुसैन का कहना है, '' कोरोना वायरस की वजह से बाजार घट गया है.आमदनी नहीं है. माल जस का तस पड़ा हुआ है. कच्चा माल होने के कारण माल को कम दामों में बेचना पड़ रहा है. फिर भी बिक नहीं पा रहा है.''

अनवर हुसैन ने आगे कहा, '' पहले की अपेक्षा 30 से 35 प्रतिशत की गिरावट के बाद भी माल बिक नहीं रहा है. पहले अनार 100 से 130 रुपए बिकता था आज ये 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. फिर भी खरीदार जुट नहीं पा रहे हैं.''

वहीं दुकानदार बैजनाथ राय ने बताया, "कोरोना वायरस के डर से मंडी में खरीदारों में कमी आई है. ऐसे में जो खरीदार मिलते हैं उन्हें कम दामों पर भी सौदा करना पड़ता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा सौदा कच्चा है. अगर नहीं बिका तो भी नुकसान है. ऐसे में जो दाम मिले उन्ही दामों पर बेच कर अपनी पूंजी निकलने की कोशिश की जा रही है.''

आगे उन्होंने कहा, '' रामनवमी और छठ पर्व को लेकर हम ऑर्डर लगा चुके हैं तीन से चार दिनों में माल आ भी जायेगा ऐसे में क्या खरीदार जुटते है या नहीं आशंका है.''

वही पटना के राजेंद्र नगर पुल के नीचे सब्जी मंडी का भी हाल बेहाल है. सब्जी मंडी में ग्राहक तो कुछ दिखाई दे रहे हैं पर सब्जी की मंडी में सब्जी का दाम काफी कम हो गया है. दुकानदार का साफ तौर पर कहना है दाम तो घटे हैं पर खरीददार काफी कम दिखाई दे रहे हैं.

सब्जी व्यवसायी संतोष ने कहा कि " कोरोना वायरस के चलते खरीदारों में पहले के अपेक्षा काफी कमी आई है. पहले शाम को ग्रहकों की भीड़ देखते बनती थी पर अभी शाम के समय भी ग्राहक नहीं जुट पाते हैं, सब्जी के दामों में भी पहले की अपेक्षा थोड़ी गिरावट आई है. फिर भी कोरोना वायरस के चलते घरों से लोग नहीं निकल रहे हैं."

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील- जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें, कोरोना को फैलने से रोकें

Coronavirus: भारत में 315 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, जानें- किस राज्य में है कितने मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget