एक्सप्लोरर

Coronavirus: बिहार में बाहर से अबतक आए 1 लाख 80 हज़ार लोग, सीएम नीतीश ने दिए ये आदेश

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर बाहर से बिहार आए लोगों की स्क्रीनिंग, भोजन, रहने की व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सकीय सुविधा के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं.

  पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन के कारण बिहार के बाहर फंसे अप्रवासी बिहारियों और बाहर से आये लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में विदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार आए लोगों की स्थिति एवं बिहार के जो लोग बाहर फंसे हुए हैं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट पर चर्चा हुई. अब तक 1 लाख 80 हजार 852 लोग आए बिहार आए आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार में बाहर से अब तक 1 लाख 80 हजार 852 लोग आए हैं.उनकी स्क्रीनिंग करायी जा रही है. 'गरुड़ एप के माध्यम से उन पर सघन निगरानी रखी जा रही है.राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में आपदा सीमा राहत केंद्र बनाए गए हैं. साथ ही गांवों के स्कूलों में भी आए हुए प्रवासियों के लिए आवासन और भोजन की व्यवस्था की गई है. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आवास के दूरभाष, स्थानिक आयुक्त के हेल्पलाइन नंबर और आपदा प्रबंधन विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फंसे हुए लोगों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उनकी समस्याओं एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई है. उनके फीडबैक के आधार पर उनलोगों की परेशानियों को दूर किया जा रहा है. बाहर से बिहार आए उनकी स्क्रीनिंग, भोजन, रहने की व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सकीय सुविधा के निर्देश बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग बाहर से बिहार आए उनकी स्क्रीनिंग, भोजन एवं आवासन की व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जाए. राज्य के सीमावर्ती जिलों में आपदा सीमा राहत केंद्रों में पूरी व्यवस्था रखें.गांव के स्कूलों में लोगों के आवासन एवं भोजन की उचित व्यवस्था रखें और उन केंद्रों पर सरकारी कर्मचारी को प्रभारी बनाकर बेहतर ढंग से काम कराएं. मुखिया, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से भी समुचित प्रबंध रखें. पटना जैसे शहरों में काम करने वाले मजदूरों के लिए जो राहत केंद्र चलाए जा रहे है, जरूरत पड़े तो उनकी संख्या बढ़ाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग बिहार के बाहर अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे हुये है, वे जहां हैं वहीं पर रहें. बिहार सरकार उनकी पूरी मदद करने के लिये प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अन्य राज्यों की सरकारों से समन्वय स्थापित करते हुये सभी समस्याओं का समाधान कर रही है. उन्होंने कहा कि बाहर रह रहे लोगों के फीडबैक के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र किया जाय. नीतीश कुमार ने कहा- सरकार की तरफ से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार ने सभी राशन कार्डधारियों को 1000 रुपए देने का जो निर्णय लिया था, उसे जल्द से जल्द लाभुकों के खाते में अंतरित कराएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग जहां भी है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.लोग लॉकडाउन का पालन करें. सरकार की तरफ से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं. लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है. बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सामान्य प्रशासन आमिर सुबहानी, मौजूद थे. Coronavirus: केंद्र ने कहा- लोगों का पलायन रुका, SC ने कहा- फेक न्यूज़ फैला कर डराने वालों पर कार्रवाई हो Coronavirus: सेना के जैसलमेर और जोधपुर क्वॉरन्टीन सेंटर में 10 कोरोना पॉजिटिव, तैयार किए गए खास सैनिटाइजिंग कैंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget