एक्सप्लोरर

यूपी: बरेली में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 200 के पार

बरेली में कोरोना संक्रमण घातक रूप लेता जा रहा है. यहां कुछ ही घंटों में तीन मौतों ने जिला प्रशासन के अफसरों के माथे पर सिकन ला दी है. यही हॉट स्पॉट भी बढ़ते जा रहे हैं

बरेली. यूपी के बरेली में कोरोना जानलेवा होता जा रहा है. बरेली में जहां 24 घंटे अंदर दो महिलाओं की कोरोना से मौत हो गई तो वहीं एक व्यक्ति की मौत होने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. कुछ घंटों के अंदर हुई तीन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. बरेली में कोरोना संक्रमण से अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है. एक के बाद एक कोरोना से हो रही मौतों के बाद लोगों में दहशत है. बरेली में 70 से अधिक हॉटस्पॉट बन गए हैं. लगभग आधा शहर सील हो चुका है.

स्वस्थ बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हुई मौत

आंवला की 27 साल की रीना को राजश्री मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. यही नहीं उसने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया था. एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया की राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, बरेली कोविड -19 का अस्पताल बनाया गया है. इस समय अस्पताल में कुल 11 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं. जिला चिकित्सालय बरेली के कोविड मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं एवं इलाज के लिये उन्हें राजश्री अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है. 19 जून 2020 को संस्थान की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शहला जमाल ने आवश्यक जांचों के बाद सफल ऑपरेशन किया. बरेली में कोविड-19 मरीज की यह पहली सफल डिलीवरी थी, जिससे स्वास्थ्य विभाग काफी खुश था. ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला तथा नवजात बच्ची दोनों को पूर्ण रूप से स्वस्थ बताया गया था, लेकिन 22 जून की शाम को महिला ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मंगलवार को आंवला में उसे सुपुर्दे खाक किया गया.

बहेड़ी निवासी 65 साल की मेहरुल निशा की मंगलवार को सुबह केजीएमयू लखनऊ में कोरोना से मौत हुई. ये कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थी और केजीएमयू में कई दिन से भर्ती थी. बहेड़ी में इन्हें सुपुर्दे खाक किया गया. इसके अलावा संजय नगर के 45 साल के ओमप्रकाश की मौत भी कोरोना से हुई. ये लंबे समय से बीमार चल रहे थे. ओमप्रकाश किडनी के पेशेंट थे. एसआरएमएस मेडिकल कालेज में 20 जून को इनकी मौत हुई थी जबकि इनकी कोरोना की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई. सीएमओ डॉ विनीत शुक्ला ने बताया की रीना की कल राजश्री मेडिकल कालेज में मौत हुई थी, मेहरुल निशा की मंगलवार को केजीएमयू लखनऊ में मौत हुई है और ओमप्रकाश की 20 जून को मौत हुई. इन सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई.

वहीं आईवीआरआई से आई सैंपल की रिपोर्ट में सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिसके बाद जिले में एक्टिव केस 71 हैं, जबकि कोरोना के कुल मरीज 202 हो गए हैं. वहीं अब तक 121 लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं. कोरोना से अब तक जिले में 5,689 जांच हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: प्रयागराज के संगम पर नज़र आने वाली तीसरी धारा का रहस्य बरकरार, कोई बता रहा सरस्वती तो कोई ग्रहण का प्रभाव

UP: मानसून की पहली बारिश में इटावा बेहाल, एक घंटे तक पानी में फंसी रही कोरोना संक्रमितों से भरी एंबुलेंस  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget