एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, बताया बीजेपी का चुनावी रोबोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री सारी मानवीय संवेदनाओं से परे, मात्र बीजेपी के चुनावी रोबोट होकर रह गए हैं.

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री सारी मानवीय संवेदनाओं से परे, मात्र बीजेपी के चुनावी रोबोट होकर रह गए हैं, वरना ऐसे कैसे हो सकता है कि उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इतने भीषण हादसे के बावजूद वो उस क्षण नई दिल्ली स्थित बीजेपी के फाइव स्टार कार्यालय में कर्नाटक की जीत का जश्न मना रहे थे.

विपक्षी पार्टी ने कहा कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उसी जलसे में वाराणसी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने की सतही और हल्के तौर पर रस्म अदायगी भी कर ली. जहां वाराणसी के लोग शोक में डूबे थे, वहीं यहां के सांसद मोदी दिल्ली में कर्नाटक की अधूरी जीत के नशे में मस्त थे.

यूपी की हर खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता अरुण प्रकाश सिंह ने कहा, "यह हादसा प्राकृतिक या कोई अनहोनी घटना न होकर पूरी तरह से प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की घोर लापरवाही और आम जन के जान-माल के प्रति उपेक्षा का दुष्परिणाम है, फिर भी हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री में कोई अपराधबोध या संवेदना नहीं है."

इलाहाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के गिरने से हुई मौतों के मामले में अब सियासत शुरू हो गई है. इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी द्वारा डिप्टी सीएम केशव मौर्य के घर पर किए गए हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर पर कीचड़ पोतकर अपना विरोध जताया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज इलाहाबाद के रामबाग इलाके में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीरों को हाथ में लेकर नींबू-मिर्च के साथ अनोखे अंदाज़ में प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget