एक्सप्लोरर

MP में BJP को उल्टा पड़ा दांव, किसान कर्जमाफी की जारी हुई लिस्ट में शिवराज चौहान के रिश्तेदारों के नाम

मध्य प्रदेश में पचास लाख किसानों का कर्जा माफ होना है. सरकार का दावा है कि आधे से अधिक किसानों का कर्ज माफ हो चुका है. सरकार का कहना है कि वह आचार संहिता लागू होने की वजह से कर्ज माफ नहीं कर पा रही है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में किसान कर्जमाफी को लेकर सियासत तेज हो गई है. सूबे की विपक्षी पार्टी बीजेपी जहां किसानों का कर्जमाफी नहीं होने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस डाटा जारी कर कर्जमाफी के दावे पेश कर रही है. मध्य प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री और कांग्रेस नेता सचिन यादव ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह और चाचा के बेटे निरंजन सिंह का भी कर्ज माफ हुआ है. रोहित सिंह का 14 हजार 571 रुपये का और निरंजन सिंह का 13 हजार 823 रुपये का कर्ज माफ किया गया.

कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी चुनाव प्रचार में झूठ बोल रही है. यही नहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने स्मृति ईरानी का एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें वह भीड़ को संबोधित कर रही हैं और भीड़ में से कुछ लोग कर्जमाफ होने का दावा कर रहे हैं.

सचिन यादव ने ट्वीट कर कहा, ''पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह चौहान और चाचा के बेटे निरंजन सिंह का भी कर्ज "जय किसान ऋण माफी योजना" में माफ हुआ, शिवराज जी को जब अपने परिवार की ही कर्ज माफी का पता नहीं है और प्रदेश के किसानों की बात कर रहे है, शिवराज जी अब तो झूठ फैलाना बंद कीजिए.''

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी ट्वीट कर यही बात कही है. पार्टी ने कहा, ''किसान क़र्ज़माफ़ी को लेकर शिवराज का झूठ हुआ उजागर, उनके ही घर में मिला है क़र्ज़माफ़ी का लाभ..! शिवराज सिंह के भाई रोहित सिंह और चाचा के बेटे निरंजन सिंह का भी हुआ कर्जामाफ. शिवराज जी को अपने परिवार की खबर नही, और बात करते हैं पूरे प्रदेश की..? जनता को समझते क्या हो..?''

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया है कि राज्य में किसानों का कर्ज माफ हुआ है. उनमें चौहान के भाई राहित सिंह और चाचा के लड़के भी शामिल हैं.

दरअसल, बीजेपी कांग्रेस की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है. पार्टी का कहना है कि चुनाव में कांग्रेस ने वोट के लिए कर्जमाफी का वादा किया लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ.

चुनावी मौसम में बीजेपी के इस दावे पर कांग्रेस आक्रामक ढ़ंग से जवाब दे रही है. पिछले दिनों कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उन 21 लाख किसानों की सूची सौंपी, जिनका कर्ज माफ करने का सरकार दावा कर रही है. इसी सूची में शिवराज चौहान के करीबियों का भी नाम है.

कांग्रेस का यह भी कहना है कि आचार संहिता लागू होने की वजह से कुछ किसानों का कर्ज माफ सरकार नहीं कर पा रही है. आचार संहिता हटने के बाद कर्ज माफ किया जाएगा. सूबे में पचास लाख किसानों का कर्जा माफ होना है, 29 लाख से ज्यादा लोगों का कर्ज माफ हो चुका है. जिन जिलों में वोट पड़ने के बाद आचार संहिता हटी है वहां पर भी कर्जा माफी शुरू हो गयी है.

चुनाव आयोग से सरकार को अनुमति मिल गयी है. मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं. 13 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं. बाकी के 16 सीटों पर 12 मई और 19 मई को वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget