एक्सप्लोरर

कांग्रेस की नेता का आरोप- बिहार में सैकड़ों बच्चों की मौत लेकिन गोवा में पार्टी मना रहे हैं चिराग पासवान

कांग्रेस की नेता राधिका खेरा ने 18 जून को ट्विटर पर कई तस्वीरें शेयर की. जिनमें उन्होंने दावा किया कि चिराग पासवान गोवा में पार्टी मना रहे हैं. उधर इन तस्वीरों को लेकर मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी चिराग पासवान को निशाने पर लिया.

नई दिल्ली: बिहार में जहां एक तरफ चमकी बुखार से लगातार बच्चों की मौत हो रही है वहीं दूसरी तरफ एलजेपी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान गोवा में पार्टी मना रहे हैं. कांग्रेस की नेता राधिका खेरा ने ये आरोप लगाया है. राधिका ने ट्विटर पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें चिराग पासवान अपने दोस्तों के साथ दिख रहे हैं. राधिका खेरा ने दावा किया कि ये तस्वीरें गोवा की पार्टी की हैं. बता दें कि बिहार में ‘चमकी’ बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है. केवल मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल और केजरीवाल अस्पताल में मरने वाले बच्चों की संख्या 112 तक पहुंच चुकी है.

गोवा की पार्टी की फोटो शेयर करते हुए राधिका ने ट्वीट किया, ''ये है मौसम वैज्ञानिक @irvpaswan के चिराग,बिहार जमुई से MP @ichiragpaswan. हर घंटे मासूम मर रहे है,ममता बिलख रही है, पूरा सूबा सिसक रहा है,सेकडो घर के चिराग बुझ गए. उधर @narendramodi जी के गठबंधन के चिराग गोवा को जश्न के साथ रौशन कर रहे थे. @OfficeofLJP को 1और मंत्रालय तो बनता है.''

दरअसल, राधिका कांग्रेस की नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर हैं. उन्होंने कई तस्वीरें 18 जून को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं. इस तस्वीर को लेकर जन अधिकार पार्टी के नेता और मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी चिराग पासवान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन्हें तो बस वोट चाहिए. सैकड़ों परिवार का चिराग बुझ गया लेकिन रामविलास पासवान के चिराग जश्न मना रहे हैं.

उधर लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्र सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर लगातार निशाना साध रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी ‘लापता’ हैं. चमकी बुखार को लेकर उनका कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है. आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को भी नहीं मालूम की तेजस्वी कहां है. उन्होंने अंदाजा लगाते हुए कहा कि शायद तेजस्वी वर्ल्ड कप मैच देखने गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
Ranchi Student Protest Live: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
Live: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget