एक्सप्लोरर

बिहार: SC/ST कानून के कमजोर होने से एनडीए छोड़ सकते हैं उनके सहयोगी दल: शक्ति सिंह गोहिल

गोहिल ने कहा , ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बिहार दौरे के बाद एससी / एसटी के समुदाय के लोगों को विभिन्न अत्याचारों से संरक्षण देने के लिए यह कानून बनाने का फैसला किया था. अब कानून प्रभावहीन हो गया है.''

पटना: बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने आज कहा कि एससी/एसटी एक्ट (अत्याचार रोकथाम) के कमजोर होने की वजह से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के कई सहयोगी दल एनडीए छोड़ विपक्षी खेमे में शामिल होने को मजबूर हो सकते हैं. गोहिल ने कहा कि ऐसा बिहार में होने की अधिक संभावना है. यहां एनडीए के घटक दलों के समर्थन का आधार ही एससी/एसटी और ओबीसी श्रेणियों से ताल्लुक रखने वाले लोग हैं. बिहार में बीजेपी के सहयोगियों में जेडीयू, एलजेपी और आरएलएसपी शामिल है.

गोहिल ने कहा , ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बिहार दौरे के बाद एससी / एसटी के समुदाय के लोगों को विभिन्न अत्याचारों से संरक्षण देने के लिए यह कानून बनाने का फैसला किया था. अब कानून प्रभावहीन हो गया है. इसने इन जातियों से संबंध रखने वाले लोगों को काफी नाराज किया है जो अपनी स्थिति को कमजोर किये जाने के लिए काफी हद तक बीजेपी को जिम्मेदार मानते हैं.’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा , ‘‘ यह कहना सही नहीं है कि एनडीए के किसी घटक ने इस इच्छा से हमसे संपर्क किया है कि वह बीजेपी नीत गठबंधन को छोड़ना चाहता है, लेकिन आगामी दिनों में ऐसे होने के संकेत हैं. काफी कुछ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले होगा.’’

गोहिल ने इन अटकलों को भी खारिज किया कि महागठबंधन सीट बंटवारे के मुद्दे का सौहार्दपूर्ण हल निकालने को लेकर भी परेशानी का सामना कर रहा है. उन्होंने कहा , ‘‘ आरजेडी और हम पार्टी के साथ हमारा गठजोड़ वैचारिक है. आगामी चुनावों में यह गठबंधन कामयाबी हासिल करेगा और सीट बंटवारे जैसे मुद्दों को समय पर मैत्रीपूर्ण तरीके से हल कर लिया जाएगा.’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि फिलहाल पार्टी राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में सर्वेक्षण करा रही है और समाज के सभी तबकों से राय ले रही है. गोहिल ने कहा कि इससे उन सीटों की पहचान करने में मदद मिलेगी जहां कांग्रेस अपने सहयोगियों के समर्थन से बेहतर कर सकती है और जहां आरजेडी या हम के पास कांग्रेस के समर्थन से बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है.

हाल में कांग्रेस के कुछ विधायकों की तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करने और महागठबंधन में उनकी वापसी की पैरवी करने वाली टिप्पणी पर गोहिल ने कहा कि बीजेपी के उलट कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है. यहां हर सदस्य को अपनी निजी राय व्यक्त करने की इजाजत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget