एक्सप्लोरर

यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये लखनऊ में नया ठिकाना बना सकती हैं प्रियंका गांधी!

सियासी हलकों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अस्थाई निवास बनाने की खबर है. इसकी चर्चा तेज है. यही नहीं इन खबरों को उस वक्त और हवा मिली जब दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस भेजा गया.

लखनऊ (रिपोर्टर शैलेश अरोड़ा व अविनाश तिवारी के इनपुट से). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का राजधानी लखनऊ शिफ्ट हो सकती हैं. हालांकि यह खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई है. जानकारी के मुताबिक राज्य में पार्टी की जड़ें मजबूत करने के लिये प्रियंका ये कदम उठा सकती हैं. राजधानी में रहने की अटकलों को उस वक्त और बल मिला जब दिल्ली के लोधी रोड स्थित आवास को सरकार ने वापस लेने का नोटिस भेजा. खबर है कि प्रियंका गांधी लखनऊ के कौल हाउस को अपना ठिकाना बना सकती हैं.

कौल हाउस बन सकता है प्रियंका का ठिकाना

पिछले कुछ समय से कांग्रेस महासचिव जब भी लखनऊ दौरे पर आई तब वे शीला कौल के घर पर ही रुकीं. आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण से पहले प्रियंका गांधी की अस्थाई तौर पर शिफ्ट होने की योजना थी. मगर संक्रमण फैलने के बाद ये चल गया. कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक प्रियंका शीला कौल के गोखले मार्ग के आवास पर रहेंगी. जुलाई में उनके आ जाने की संभावना है. माना ये जा रहा है यूपी में कांग्रेस को और मजबूत करने के लिये प्रियंका गांधी ऐसा कर सकती हैं.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से लोधी एस्‍टेट वाला सरकारी बंगला खाली करने को कहा है. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से इसके लिए एक महीने यानी एक अगस्‍त 2020 तक का वक्त दिया गया है. प्रियंका लंबे अरसे से लोधी एस्टेट के आलीशन बंगला नंबर 35 में रह रही थीं. आदेश में बंगला खाली कराने के पीछे एसपीजी सुरक्षा व्‍यवस्‍था हटाए जाने को वजह बताया गया है. मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि प्रियंका पहली अगस्त तक इस बंगले को खाली नहीं करती हैं तो उन्हें जुर्माना भी देना होगा.

प्रियंका गांधी को मिले नोटिस पर कांग्रेस नाराज दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा कि भाजपा व मोदी सरकार की कांग्रेस नेतृत्व से अंधी नफ़रत तथा प्रतिशोध की भावना जग ज़ाहिर है। अब तो वह और ओछी हरकतों व हथकंडों पर उतर आए हैं. प्रियंका जी का मकान ख़ाली कराने का नोटिस मोदीजी-योगीजी की बेचैनी दिखाता है. यही नहीं सुरजेवाले ने कहा कि कुंठित सरकार के तुग़लकी फ़ैसलों से हम डरने वाले नहीं.

ये भी पढ़ें.

सीएम योगी ने शुरू की बड़ी मुहिम, उत्तर प्रदेश में हर नागरिक की होगी मेडिकल स्‍क्रीनिंग

मायावती की अपील, कहा- कोरोना प्रकोप तक जारी रखी जाए 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget