एक्सप्लोरर

कुशीनगर: 2019 के लिए कांग्रेस ने पुराने सिपहसालार रहे आरपीएन सिंह पर लगाया दांव

कुशीनगर से कांग्रेस ने एक बार सांसद और तीन बार विधायक रहे आरपीएन सिंह को प्रत्याशी बनाया है. सिंह के पिता भी दो बार सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

कुशीनगर: कांग्रेस ने यूपी में 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. कुशीनगर से कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को प्रत्याशी बनाया है. यूपीए सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके आरपीएन सिंह 2014 में हार गए थे. वे कुल चार बार लोकसभा चुनाव लड़े हैं लेकिन उन्हें जीत एक ही बार मिल पाई है. सिंह तीन बार विधायक भी रहे हैं.

चाहे जिसकी लहर रही हो, आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का साथ कभी नहीं छोड़ा. उन्हें गांधी परिवार का खास माना जाता है. उनके पिता सीपीएन सिंह भी दो बार सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रहे. दो बार आरपीएन सिंह की मां मोहिनी देवी ने भी चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल पाई.

बदायूं: पांच बार के सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश का आखिरी और बिहार से सटा कुशीनगर जनपद भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वान स्थली के नाम से जाना जाता है. भगवान् बुद्ध की महापरिनिर्वान स्थली होने के चलते यह बौद्ध धर्म के अनुयाइयों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का केंद्र भी है. यहां हर साल लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं. कुशीनगर जनपद सन 1994 में देवरिया जनपद से अलग होकर बना था.

कुशीनगर: 2019 के लिए कांग्रेस ने पुराने सिपहसालार रहे आरपीएन सिंह पर लगाया दांव

कुशीनगर जनपद में कुल सात विधानसभा की सीटे हैं. कुशीनगर लोकसभा सीट पांच विधानसभा (खड्डा, पडरौना, कुशीनगर, हाटा और रामकोला) से मिलकर बनी है. दो विधानसभा सीटें तमकुहीराज और फाजिलनगर देवरिया लोकसभा सीट में पड़ती हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में पडरौना संसदीय क्षेत्र का नाम बदलकर कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र कर दिया गया.

समाजवादी पार्टी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे. 2004 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे. 2009 के लोकसभा चुनाव में रतनजीत प्रताप नारायन सिंह (आर.पी.एन. सिंह) चुनाव जीते और यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन व सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री व गृह राज्य मंत्री रहे.

2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने 85540 हजार मतों से पराजित किया था. पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह 1996, 2002 तथा 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं.

आरपीएन सिंह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं लेकिन सफलता सिर्फ एक बार मिली है. इस बार वे पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

यूपी की पहली लिस्ट में कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, यहां जानें Details

कांग्रेस के 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, अमेठी से राहुल और रायबरेली से सोनिया गांधी लड़ेंगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget