एक्सप्लोरर

सहारनपुर: कांग्रेस ने इमरान मसूद पर लगाया दांव, मोदी पर टिप्पणी से आए थे चर्चा में

कांग्रेस ने सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया है. साल 2014 में मसूद का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करते नजर आए थे.

सहारनपुर: उत्तर-प्रदेश में 2019 चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की एंट्री ने पार्टी में जान फूंकी या नहीं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की पहली ही सूची ने बसपा-सपा गठबंधन और बीजेपी के कान जरूर खड़े कर दिये हैं. प्रदेश के सरहदी जिले सहारनपुर से कांग्रेस के फायरब्रांड नेता इमरान मसूद को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है. इमरान मसूद 2014 में पीएम नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके जेलयात्रा भी कर चुके हैं.

इमरान मसूद का परिवार सहारनपुर के दिग्गज राजनैतिक घरानों में शुमार किया जाता है. उनके चाचा काजी राशिद मसूद 8 बार सांसद और केन्द्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं. इस परिवार ने 25 साल तक लगातार सहारनपुर का प्रतिनिधित्व किया है. 2007 के विधानसभा चुनाव में इमरान मसूद पहली बार मुजफ्फराबाद सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. मगर 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में वह हार गये.

कुशीनगर: 2019 के लिए कांग्रेस ने पुराने सिपहसालार रहे आरपीएन सिंह पर लगाया दांव

2014 में भी सहारनपुर सीट से लोकसभा के चुनाव में उन्हें जीत नही मिल सकी. मगर अब कांग्रेस पार्टी ने फिर से इमरान के ऊपर दांव खेल दिया है. कांग्रेस पार्टी के इस दांव की कुछ सियासी वजहें भी है तो इमरान के साथ बीते सालों में जुड़े रहे कुछ विवाद भी हैं जिनकी वजह से वह फायरब्रांड नेता बन गये.

इन वजहों से चर्चित रहे हैं इमरान मसूद

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान इमरान मसूद ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. बोटी-बोटी नाम से चर्चा में आई इस टिप्पणी के बाद इमरान के खिलाफ केस दर्ज हुआ और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. जुलाई 2014 में कुतुबशेर इलाके में गुरूद्वारे के विवाद के बाद हुए दंगे में भी इमरान मसूद आरोपी रह चुके हैं. इस दंगे में सहारनपुर के मुस्लिम और सिख समाज के लोगों के बीच साम्प्रदायिक आग भड़की थी.

बदायूं: पांच बार के सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

शब्बीरपुर की जातीय हिंसा में भी इमरान मसूद ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वोटों का समीकरण साधने के लिए इमरान मसूद ने शब्बीरपुर हिंसा भड़काने की आरोपी रही भीम आर्मी का साथ दिया. भीमआर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर के जेल से बाहर आने के बाद इमरान मसूद से उनकी मुलाकात भी चर्चा में रही. सहारनपुर में चर्चा तो यह भी हैं कि जिले से बाहर चन्द्रशेखर की सियासी रणनीति जो भी हो, मगर वह सहारनपुर में इमरान के लिए चुनाव प्रचार करने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget