एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री का मौत के मुआवजे पर सवाल, कहा- पंडित को 30 लाख, ठाकुर को 25 लाख, यादव को 15 लाख, और निम्न जाति को एक पैसा भी नहीं

कैबिनेट मंत्री ने कहा, ''अगर पंडित मरता है तो तीस लाख, ठाकुर मरता है तो पच्चीस लाख, यादव मरता है तो पन्द्रह लाख, लेकिन गगरिया, वैश्य, राजभर और निम्न जाति के लोग मरते हैं तो सरकार के पास एक पैसा नहीं रहता है कि इन गरीबों को भी दे दें.''

गोंडा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में शामिल राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. कैबिनेट मंत्री राजभर ने लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या और उनके परिवार को मिले मुआवजे पर सवाल उठाते हुए इसे जाति से जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में जाति देखकर मुआवजा बांटा जा रहा है. कैबिनेट मंत्री ने कहा, ''अगर पंडित मरता है तो तीस लाख, ठाकुर मरता है तो पच्चीस लाख, यादव मरता है तो पन्द्रह लाख, लेकिन गगरिया, वैश्य, राजभर और निम्न जाति के लोग मरते हैं तो सरकार के पास एक पैसा नहीं रहता है कि इन गरीबों को भी दे दें.'' टिकरी जंगल स्थित रुदापुर में रविवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की जनसभा का आयोजन किया गया था. लोगों को संबोधित करते हुए इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह गरीब, पिछड़ा, मजबूर आदि लोगों को हक और न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. राजभर ने कहा कि बीजेपी सरकार निम्न जातियों की अनदेखी कर जातिवाद की राजनीति कर रही है. जो पिछड़ी और अनुसूचित जातियां हैं उनका कोई हाल पूछने वाला नहीं है. बता दें कि राजभर ने योगी राज में हुए अब तक के सभी एनकाउंटर पर सवाल खड़े किये थे. विवेक तिवारी हत्याकांड पर उन्होंने कहा था कि पुलिस विभाग में ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो वाहवाही लूटने के लिए बेकसूर लोगों की एनकाउंटर के नाम पर हत्या कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
Explained: अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता के किनारे समुद्र
अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता किनारे समुद्र
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget