एक्सप्लोरर

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दुल्हन के गहने लूटे, बारात की गाड़ियां तोड़ीं, इलाके में तनाव

मेरठ में विदाई के बाद बारात संग जा रही दुल्हन से सरेराह छेड़छाड़ की गई. दूल्हे ने जब हरकत का विरोध किया तो गांव से गुन्डों को बुलवाकर दबंगों ने बारात पर हमला बोल दिया और दुल्हन के गहने लूट लिये.

मेरठ: मेरठ में विदाई के बाद बारात संग जा रही दुल्हन से सरेराह छेड़छाड़ की गई. दूल्हे ने जब हरकत का विरोध किया तो गांव से गुन्डों को बुलवाकर दबंगों ने बारात पर हमला बोल दिया और दुल्हन के गहने लूट लिये. बारात की कारों में जमकर तोड़फोड़ हुई. वारदात में दुल्हन समेत 7 बाराती घायल हुए है. इलाके में साम्प्रदायिक तनाव होने के बाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है. बागपत के मोजापुर नांगल गांव निवासी ललित शर्मा नोयडा की एक कंपनी में सॉफ्टेवयर इंजीनियर है. 27 जनवरी को उनकी शादी मेरठ के अल्लीपुर आलमपुर गांव की मानसी से हुई थी. शादी के बाद बारात के साथ दूल्हा-दुल्हन विदा हुए. रास्ते में भावनपुर के पास अचानक दुल्हन को वोमेटिंग होने लगी. कार रोककर दूल्हा ललित जब दुल्हन को पानी पिला रहा था तभी वहां से गुजर रहे लड़कों ने दुल्हन पर कमेंट किया. दूल्हे ने लड़कों का विरोध किया तो लड़कों ने दुल्हन से छेड़छाड़ करते हुए दूल्हा और कार से उतरे अन्य लोगों की पिटाई कर दी. ब्लैकमेलर ने वायरल किए प्राइवेट फोटो, प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी जान तब तक पीछे आ रही बारात की 4 गाड़ियां माजरा देखकर मौके पर रूक गईं. लोग उतरे तो हमलावरों ने गांव में फोन करके वहां से 50-60 लोग बुला लिये. इसके बाद पूरी बारात पर हमला हुआ. लाठी-डंडों और हथियारों से लैस हमलावरों ने बारात की कारें तोड़ डालीं. बारात में दुल्हन और अन्य महिलाओं से सोने के जेवर लूट लिये और बारातियों की जमकर पिटाई की. छेड़छाड़ का विरोध करने पर दुल्हन के गहने लूटे, बारात की गाड़ियां तोड़ीं, इलाके में तनाव हमलावरों का नेतृत्व करने वाले शाहबाज और शादाब की शिनाख्त स्थानीय सपा नेता आरिफ चौहान के बेटों के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर सीओ सदर देहात पहुंचे. एसपी ग्रामीण राजेश कुमार के छुट्टी पर होने के कारण एसपी अपराध डॉ बीपी अशोक मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे मगर तब तक हमलावर फरार हो चुके थे. पुलिस ने कान फटने से घायल दुल्हन समेत घायल बारातियों को जिला अस्पताल पहुंचाया. दुल्हन के गांव से बहुत से ग्रामीण और आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गये और उन्होने सुरक्षा को लेकर पुलिस का विरोध किया. किसी तरह हंगामे को पुलिस अफसरों ने ठंडा किया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर केस दर्ज कराया है. सत्ता में आते ही एक हफ्ते में शुरू होगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण- प्रवीण तोगड़िया शाहबाज और शादाब के अलावा इस वारदात में 5 और हमलावरों को नामजद किया गया है जबकि 50 से 60 अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज है. पुलिस ने रात में दबिश देकर एक नामजद आरोपी इमरान समेत आधा दर्जन लोगो को हिरासत में लिया है. इलाके में तनाव की स्थिति होने के बाद बड़ी तादात में पुलिस और आरआरएफ तैनात की गई है. पुलिस की दबिश के बाद गांव के युवा भूमिगत हैं. एसपी अपराध डॉ बीपी अशोक ने बताया कि गाड़ी के ऊपर प्रहार किया गया है. शांति-व्यवस्था बनाने पर पुलिस प्रयासरत है. पीड़ित से तहरीर ली गई है और केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. वारदात का सत्यापन किया जा रहा है और पुलिस की जांच भी जारी है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget