एक्सप्लोरर

यूपी: बारिश ने बढ़ाई ठंड, कई इलाकों में फिर हो सकती है बरसात

लखनऊ और अन्य इलाकों में मंगलवार शाम से बारिश हो रही है जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है और शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अन्य इलाकों में बीती रात हुई बारिश से बुधवार को तापमान में गिरावट आई है और सर्दियों की ठिठुरन लौट आई है. क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है.

लखनऊ और अन्य इलाकों में मंगलवार शाम से बारिश हो रही है जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है और शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

नोएडा बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हुआ जहां पिछले 24 घंटों में 32.5 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं, बिजनौर में 30.8 मिमी और गाजियाबाद में 25.2 मिमी बारिश हुई.

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

पिछले सप्ताह तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हुई थी और दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता था, जो जनवरी के माह में असामान्य है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बारिश और कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं. उत्तरी रेलवे और उत्तर-पूर्वी रेलवे (एनईआर) की करीब 20 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.

ठंडी हवाओं के साथ बारिश के कारण स्कूलों में भी विद्यार्थियों की संख्या में कमी देखी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती

रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget