एक्सप्लोरर

यूपी के इन शहरों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, शुरू होंगी हवाई सेवाएं

देश के आम नागरिक यानी 'उड़ान योजना' में लोगों को कम किराए पर हवाई यात्रा कराने का सरकार का दावा है. अगले साल इलाहाबाद में शुरू हो रहे कुंभ से पहले देश के कई शहर हवाई सेवा से जुड़ जाएंगे.

लखनऊ: यूपी के आठ शहरों से जल्द ही हवाई सेवा शुरू हो सकती है. योगी सरकार इसकी तैयारियों में जुटी हुई है. 14 जून से इलाहाबाद से लखनऊ और पटना की फ़्लाइट शुरू हो रही है. इसके बाद बरेली से दिल्ली और कानपुर से दिल्ली तक की हवाई सेवा भी महीने भर में शुरू करने की तैयारी है.  देश के आम नागरिक यानी 'उड़ान योजना' में लोगों को कम किराए पर हवाई यात्रा कराने का सरकार का दावा है. अगले साल इलाहाबाद में शुरू हो रहे कुंभ से पहले देश के कई शहर यहां से हवाई सेवा से जुड़ जाएंगे.

14 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ-इलाहाबाद-पटना हवाई सेवा का उद्घाटन करेंगे 14 जून को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ-इलाहाबाद-पटना हवाई सेवा की उद्घाटन करेंगे. जेट फ़्लाइट 9W3555 लखनऊ से सवेरे 6.30 पर रवाना होकर 8.05 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी. जेट फ़्लाइट 9W 3558 इलाहाबाद से 8.35 पर चल कर सवेरे 10.15 बजे पटना पहुंच जाएगी. फिर जेट की यही फ़्लाइट वापसी में इलाहाबाद होते हुए लखनऊ पहुंच जायेगी. 16 जून से इलाहाबाद-नागपुर-इंदौर की भी फ़्लाइट सेवा शुरू हो रही है. जेट एयरवेज़ की फ़्लाइट 9W3553 सवेरे 9.45 पर नागपुर से रवाना होकर 11.50 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी. यही फ़्लाइट 9W3552 बन कर 12.20 पर इलाहाबाद से चलेगी. दोपहर 14.30 पर इंदौर पहुंच जाएगी. जेट की ये विमान सेवा अभी हफ़्ते में तीन दिनों के लिए ही है.

कानपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा भी होगी शुरू कानपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा भी महीने भर में शुरू हो जाएगी. स्पाइस जेट की फ़्लाइट हर दिन कानपुर से दिल्ली और फिर दिल्ली से कानपुर की उड़ान भरेगी. किराया 2313 रुपए रखा गया है. अगले कुछ महीनों में लखनऊ-बरेली-दिल्ली रूट पर भी फ़्लाइट सेवा शुरू हो जाने की संभावना है. यूपी के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी कहते हैं “ प्रधानमंत्री जी का कहना है हवाई चप्पल वाला भी हवाई जहाज़ में सफ़र करे, इसी नीयत से हम सस्ती विमान सेवा शुरू कर रहे हैं”.

सभी शहरों को लखनऊ से जोड़ने की तैयारी योगी सरकार यूपी के आठ और बड़े शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने जा रही है. इन सभी शहरों को लखनऊ से जोड़ने की तैयारी है. इसके लिए एक साल का डेडलाइन रखा गया है. अलीगढ़, आज़मगढ़, बरेली, चित्रकूट, झांसी, मुरादाबाद, सोनभद्र और श्रावस्ती में एयरपोर्ट बनाये जाएंगे. कुशीनगर एयरपोर्ट का काम आख़िरी दौर में है. इसके पूरा हो दाने से गया, वाराणसी और कुशीनगर तक का बौद्ध सर्किट पूरा हो जाएगा. अगले साल होने वाले कुंभ से पहले इलाहाबाद से कई शहरों को हवाई रूट से जोड़ने पर चर्चा चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget