एक्सप्लोरर

सीएम योगी बोले- सही मायने में देश का विकास कर रही है भाजपा, गरीब ही जानता है गरीब का दर्द

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टरों का हर मरीज का इलाज करना चाहिए. उन्होंने प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया. उन्होंने अन्य कई योजनाओं का भी लोकार्पण किया.

कानपुर/प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर और प्रतापगढ़ में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करने के बाद कहा कि सिर्फ भाजपा ही सही मायने में देश का विकास कर रही है.

योगी ने प्रतापगढ़ में 271.70 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले मेडिकल कॉलेज सहित 58 परियोजनाओं का शिलान्यास और 1239 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जनसभा में कहा कि सिर्फ भाजपा ही असल मायनों में विकास कर रही है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 13 नए मेडिकल कालेज, तीन एम्स और एक कैंसर संस्थान के निर्माण की मंजूरी दी है. पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया. एक गरीब की पीड़ा गरीब ही जान सकता है.

कुंभ मेले में भी अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई, वाहनों की इंट्री पर पाबंदी लगी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को 55 हजार करोड़ रुपया का भुगतान किया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में 52451, नगरीय क्षेत्रों में 1958 आवास, सौभाग्य योजना के अंतर्गत एक लाख 15 हजार 509 विद्युत् कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक लाख 80 हजार गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 3 लाख 14 हजार शौचालय और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख के मुफ़्त इलाज से लोगों को लाभान्वित किया गया है.

योगी ने कानपुर में जीएसवीएम कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद कहा कि चिकित्सकों को हर मरीज के इलाज की जिम्मेदारी लेनी चाहिये. उन्होंने स्वीकार किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी है, क्योंकि जो चिकित्सक यहां तैनात किये जाते हैं, वहां वे रहना नहीं चाहते.

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्द्धन ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में बदलाव लाना चाहते हैं और 2022 से पहले 'न्यू इंडिया' बनाने के इच्छुक हैं.

भदोही विस्फोट मामले में बीजेपी विधायक का दावा- 12 हैंडग्रेनेड हुए थे बरामद

'नेता जी' को रिकॉर्ड मतों से जिताने के लिये किया बसपा से गठबंधन- अखिलेश यादव

यूपी: योगी आदित्यनाथ ने कहा- सिर्फ PM मोदी में है दुश्मन को घर में घुसकर मारने का माद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget