एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मुख्यमंत्री हेल्पलाईन की शुरुआत, एक फोन पर होगा जनता का काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत की है. अब लोगों को लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और वो एक फोन के माध्यम से ही अपनी समस्या सीएम तक पहुंचा सकेंगे.

लखनऊ: जनता की शिकायतें न सुनने वाले अफ़सरों पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई करने का एलान किया है. लखनऊ में मुख्य मंत्री हेल्पलाइन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने इस फ़ैसले के बारे में बताया. योगी ने कहा कि अब अफ़सरों का एसीआर लिखते हुए भी इस बात का ध्यान रखा जाएगा. ये पहला मौक़ा है जब आईएएस और आईपीएस अफ़सरों का रिपोर्ट कार्ड इस तरह से तैयार होगा. यूपी में इस तरह की शिकायतें आम हैं कि पब्लिक की अधिकारी सुनते नहीं हैं. कुछ तो ऐसे भी हैं जो सीएम के आदेश वाली फ़ाइल भी दबा देते हैं. योगी सरकार ने अब ऐसे अफ़सरों के ख़िलाफ़ अभियान चलाने का मूड बना लिया है.

योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन की शुरूआत की. अब राज्य के कोने कोने से लोगों को लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. अब वे अपने घर बैठे फ़ोन कर सीएम से मदद मांग सकते हैं. इससे पहले लोगों को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आना पड़ता था. कई बार भीड़ अधिक होने पर ख़ाली हाथ घर लौटना पड़ता था.

सीएम से अपनी बात कहने के लिए कई दिन लग जाते थे. लोगों को ऐसी परेशानी न हो, इसीलिए योगी सरकार ने हेल्पलाइन शुरू किया है. अब आप 1076 पर फोन कर हर तरह की शिकायत और अपनी समस्या बता सकते हैं. आपको एक शिकायत नंबर भी मिलेगा. आपके फोन करने पर क्या कार्रवाई हुई, आपको ये भी बताया जायेगा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक शिकायत करने वाला संतुष्ट नहीं हो जाता है, तब तक फ़ाइल बंद नहीं होगी. सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की व्यवस्था है. कई बार लोग आपसी रंजिश या फिर बेवजह झूठी शिकायत कर देते हैं. ऐसे लोगों पर मुक़दमा भी हो सकता है.

मुख्य मंत्री हेल्पलाइन में शुरूआत में 5 सौ लोगों को फ़ोन सुनने के लिए रखा गया है. बाद में इसे बढ़ा कर एक हज़ार करने की तैयारी है. एक बार में 80 फ़ोन कॉल रिसीव किए जा सकते हैं. जब आप फ़ोन करेंगे तो डायल टोन के बाद योगी आदित्यनाथ का मैसेज सुनाई पड़ेगा.

मुख्य मंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने जन सुनवाई पोर्टल शुरू किया था. औसतन हर दिन कम से कम 6 हज़ार शिकायतें मिलती थीं. लेकिन कई लोग अब भी कंप्यूटर पर काम नहीं कर पाते हैं. इसीलिए देहात के इलाक़ों के लोग इस सुविधा का फ़ायदा नहीं ले पाए.

यूपी का सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया था. वे नियमित रूप से डेढ़ - दो घंटे पब्लिक से मिल कर उनकी बातें सुनते रहे हैं. योगी ने पताया कि पहले साल में ही 22 लाख लोग राज्य भर से उनके पास आए थे. पुलिस थाने से लेकर तहसील और अस्पतालों की अधिकतर शिकायतें आती थीं. योगी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से उन्हें सरकारी योजनाओं से लेकर बाबुओं और अफ़सरों के भी फ़ीडबैक मिलता रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget