एक्सप्लोरर

इंसेफेलाइटिस से बचाव के उपाय बताने के लिये गांवों में चौपाल करें डाक्टर: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंसेफेलाइटिस को लेकर काफी गंभीर हैं. उन्होंने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कई नई सुविधाओं की शुरूआत की और कई का शिलान्यास किया.

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंसेफेलाइटिस को लेकर काफी गंभीर हैं. उन्होंने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कई नई सुविधाओं की शुरूआत की और कई का शिलान्यास किया. उन्होंने इस मौके पर कई खास और बड़ी बातें भी कहीं. योगी ने कहा कि लोगों को इस बीमारी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता के जरिए इस बीमारी से बचा जा सकता है इसलिए साफ सफाई पर खास ध्यान रखा जाए. जिन जगहों पर गंदगी दिखाई देगी वहां के अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा. उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी ये है कि अगर कोई इस बीमारी से पीड़ित हो गया है तो उसे तत्काल इलाज मिले. उन्होंने कहा कि बीआरडी में मैनपावर भी बढ़ाई जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो. समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में 11 करोड़ रुपये लागत की परियोजना का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. उन्होंने इस मौके पर चिकित्सकों से अपील की कि वे हर सप्ताह कम से कम दो बार ग्रामीण इलाकों में चार-चार घंटे तक चौपाल करके इंसेफेलाइटिस से बचाव के उपायों के बारे में लोगों को बताएं. उन्होंने कहा,"जब मैं इंसेफेलाइटिस से मौतों के पिछले 40 सालों के आंकड़े देखता हूं तो बहुत दुख होता है. हमें यह समझना होगा कि बचाव ही इंसेफेलाइटिस से लड़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है. मरीजों को सुविधा देने के प्रति संवेदनशील बनें. अगर कोई डाक्टर ऐसा नहीं कर रहा है तो मैं समझता हूं कि वह ईमानदार नहीं है." मुख्यमंत्री ने बताया,"मैं मीडिया और प्रबुद्धजनों से अपील करता हूं कि वह मेडिकल कालेज के अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करें." यूपी की इन 5 खास खबरों को भी पढ़ें मेरठ में गौकशी, SHO ने कहा, मेरी जिम्मेदारी है, इसलिए अपने खिलाफ ही दर्ज की शिकायत यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अनिवार्य विषय में शामिल हुआ योग, होगी एक लाख टीचरों की भर्ती कभी बेचता था गोलगप्पे, अब बना भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का सितारा जिन हाथों में था भीख मांगने का कटोरा, उन नन्‍हें-मुन्‍ने हाथों में पकड़ा दी कलम शहर-ए-इत्र कन्नौज: यहां की हवाओं में भी आती है भीनी-भीनी सी महक, मिलते हैं 500 से लेकर लाख रुपए तक के इत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget