एक्सप्लोरर

सीएम नीतीश कुमार का दावा- बिहार के क्वॉरन्टीन सेंटर्स देश के लिए आदर्श

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने 15 साल राज किया लेकिन कभी काम नहीं किया. इतनी आपदाएं आईं लेकिन कभी जनता के लिए कुछ नहीं किया.

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वर्चुअल रैली के तहत नालंदा के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से डरना नहीं है सतर्क रहना है. उन्होंने कहा कि खुद भी जागरुक रहें और दूसरों को भी जागरुक करें.

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने कई मीटिंग में बातचीत की है. एक बात के लिए सतर्क करना चाहूंगा कि अब लॉकडाउन नहीं है लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है इसलिए खुद अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें. मास्क जरूर पहनें, सफाई का ध्यान रखें और बेवजह घर से बाहर ना निकलें. खुद भी जागरुक रहें और लोगों को जागरुक करें”

इस के दौरान उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी दी. वहीं बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम सब काम कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग तरह-तरह की बातें कर रहें हैं. कोरोना संकट काल में भी सब लोग संतुष्ट थे लेकिन कुछ लोग दुष्प्रचार करने में लगे हुए थे. बिहार में जिस तरह से क्वॉरन्टीन सेंटर चलाए गए वह पूरे देश के लिए आदर्श है.

नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव तो अपने समय पर होगा लेकिन कोरोना की वजह से पहले जिस तरह की रैली होती थी वह हो पाएगी या नहीं यह समय और इलेक्शन कमीशन ही तय करेगा लेकिन हमलोगों को तैयार रहना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपना 90 प्रतिशत समय पॉजिटिव काम में लगाएं और 10 प्रतिशत समय में जो बेवजह हम पर अटैक करते हैं उसकी सच्चाई सबको बताएं.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने आज तक जो भी काम किया, सकारात्मक काम किया. समाज में प्रेम और सद्भाव का माहौल कायम किया. कुछ लोगों को काम करने का मौका मिला तो उन्होंने केवल खुद के लिए काम किया. हमने 2005 से लोगों के लिए काम किया क्योंकि सेवा ही हमारा धर्म है. लोगों ने 15 साल राज किया लेकिन कभी काम नहीं किया. इतनी आपदाएं आईं लेकिन कभी जनता के लिए कुछ नहीं किया.

मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ लोग हमारे खिलाफ बोलते हैं क्योंकि उन्हें चिढ़ है कि अब उन्हें उल्टा-पुल्टा काम करने को नहीं मिल पाता है. कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस बात से चिढ़ है कि हमने शराब बंदी लागू की है. कुछ लोगों को बहुत बुरा लग रहा है इसलिए वे अनाप शनाप बोलते हैं और दुष्प्रचार करते हैं. ऐसे में युवा वोटर्स को पहले और अब की स्थिति में फर्क बताना है. वहीं कुछ लोग हैं जो बोलते हैं कि सरकार काम नहीं करती है वह खुद बताएं कि उनके राज में कितना काम हुआ था.''

देश में कोरोना का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं, भारत जैसे बड़े देश में वायरस का प्रसार बेहद कम-ICMR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget