एक्सप्लोरर

देश में कोरोना का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं, भारत जैसे बड़े देश में वायरस का प्रसार बेहद कम -ICMR

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने दावा किया है कि देश में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है. आईसीएमआर के डॉ बलराम भार्गव ने ये जानकारी दी है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर आई है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर के डीजी प्रोफेसर डॉक्टर बलराम भार्गव का कहना है कि भारत में कोरोना वायरस का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक प्रसारण नहीं हुआ है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत बेहद बड़ा देश है और उसके हिसाब से यहां कोविड-19 की व्यापकता या प्रसार बहुत कम है.

नियमित तौर पर होने वाली स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ बलराम भार्गव ने एक सवाल के जवाब में साफ किया कि यहां कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है.

डॉक्टर बलराम भार्गव का कहना है कि शहरी इलाकों में हालांकि वायरस का प्रसार थोड़ा ज्यादा हुआ है. लेकिन ये साफ है कि लॉकडाउन के जो कदम उठाए गए उससे वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिली और तेजी से इसके फैलने पर रोकथाम हुई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज देश का रिकवरी रेट 49.21 प्रतिशत है. फिलहाल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कोरोना वायरस के एक्टिव पेशेंट्स से ज्यादा है जो राहत की बात कही जा सकती है.

बता दें कि दिल्ली सरकार ने दो दिन पहले ये कहकर खलबली मचा दी थी कि दिल्ली में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन हो चुका है और जुलाई के अंत तक यहां 5.5 लाख कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा पहुंच जाएगा. दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ये कहा था कि दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है और यहां लगातार कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ते जाएंगे.

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. पिछले 24 घंटों में वायरस से 357 मौत हुईं हैं. यह पहली बार है जब एक दिन में मौत का आंकड़ा 350 पार हुआ हो. वहीं रिकॉर्ड 9996 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं.

गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 86 हजार 579 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 8102 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 41 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. ये भी पढ़ें MCD का दिल्ली सरकार पर आरोपः 984 मौत का सरकारी आंकड़ा गलत-दिल्ली में कुल 2098 मौत हुईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget