एक्सप्लोरर

6 महीने बाद मिला लापता युवक का कंकाल, पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज

चित्रकूट जिले से छह महीने पहले घर से लापता युवक का कंकाल पुलिस ने उसके घर से जमीन खोद कर बरामद किया है. इस मामले में युवक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में करीब छह महीने पहले घर से लापता युवक का कंकाल पुलिस ने उसके घर से जमीन खोद कर बरामद किया है. इस मामले में युवक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), राजापुर, इस्तियाक अहमद ने बताया, "शिवलोचन विश्कर्मा (39) कथित तौर पर छह माह पूर्व अपने घर से गायब हो गया था. उसके शव का कंकाल शनिवार को मृतक की मां की सूचना पर पुलिस ने उसके ही घर के एक कमरे से जमीन खोद कर बरामद किया है." अहमद ने बताया, "उसकी पत्नी माया देवी ने अपने प्रेमी रज्जन राजपूत के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव घर के कमरे में गाड़ कर प्रेमी संग फरार हो गई है. घर की चाबी मृतक की मां चुनकी के पास थी. शनिवार को वह किसी काम से घर का ताला खोलकर कमरे के अंदर गई तो उसमें से भारी बदबू आ रही थी और एक कोने की जमीन धंसी हुई थी. किसी अनहोनी के शक में उसने पुलिस को सूचना दी. जमीन की खोदाई के दौरान शिवलोचन का कंकाल बरामद हुआ, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है." सीओ ने बताया, "मृतक के गायब होने की गुमशुदगी पिछले माह उसके भाई मूलचंद ने थाने में दर्ज कराई थी और अब उसी की तहरीर पर मृतक की पत्नी माया देवी और उसके प्रेमी रज्जन के खिलाफ हत्या और शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है." उधर, मृतक की मां चुनकी ने बताया, "शिवलोचन प्राइवेट वाहनों में चालक का काम करता था. उसने 10 साल पूर्व छत्तीसगढ़ के विलासपुर जिले की माया देवी से शादी की थी. उसके दो बच्चे हैं, जिन्हें माया अपने साथ ले गई है." उसने बताया कि गांव के ही रज्जन से उसके गलत संबंध हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget