एक्सप्लोरर

बीजेपी से बोले गठबंधन सहयोगी चिराग पासवान, 'चुनावों में विकास पर ही बात करें'

चिराग पासवान ने कहा है कि तीन राज्यों में सत्ता जाने के बाद भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है बल्कि और मजबूत हुई है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी को हार पर मंथन करना चाहिए.

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि तीन राज्यों में सत्ता जाने के बाद भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर कोई फर्क नहीं पड़ा है बल्कि और मजबूत हुई है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी को हार पर मंथन करना चाहिए. एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा, ''बीजेपी को अब समझने की जरूरत है कि एनडीए का मोटो विकास रहा है. इस पर राम मंदिर, हनुमान हावी होने लगते है तो कहीं न कहीं जनता भ्रमित होने लगती है. आपसे निराश होने लगती है. आगे के चुनाव में हमें सतर्क रहना होगा.''

चुनावी परिणाम को देखते हुए चिराग ने कहा कि जिस तरह के चुनाव परिणाम सामने आए हैं उसपर बीजेपी को मंथन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हार का मतलब यह नहीं कि बीजेपी का जनाधार कम गया है या मोदी लहर खत्म हो गई है. लोकसभा चुनाव में इस चुनाव परिणाम का कोई भी असर नहीं होगा.

लोकसभा चुनाव 2019 में सीटों के बंटवारे को लेकर चिराग ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा. 17-17 के गणित को लेकर चिराग ने कहा, ''जब तक गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा नहीं हो जाता इस मुद्दे पर मैं कुछ भी नहीं कहुंगा.''

उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी बस इतनी कोशिश है कि गठबंधन हमारा मजबूत रहे. हमारा प्रदर्शन 2014 के मुकाबले ज्यादा सफल रहे. हम लोगों ने कभी भी कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे कि गठबंधन कमजोर दिखे. हमारा उद्देश्य नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना, गठबंधन मजबूत रखना और प्रदर्शन को बेहतर करना है.''

बिहार से बाहर नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने को लेकर चिराग ने कहा कि सभी पार्टियां चाहती है कि उसका जनाधार बढ़े. हर राजनीतिक दल इसके लिए स्वतंत्र है कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहती है. बता दें कि नीतीश कुमार की पार्टी इन राज्यों में चुनाव लड़ी थी लेकिन अधिकांश उम्मीदवारों का जमानत जब्त हो गया.

राहुल गांधी के नेतृत्व पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
जामिया में आधी रात को पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर लेंगे एक्शन
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget