एक्सप्लोरर

बिहार: PK और चिराग पासवान की बढ़ रहीं नजदीकियां, चिराग बोले- लाइक माइंडेड लोगों का स्वागत

चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की खुलकर तारीफ की. वहीं उन्होंने कन्हैया कुमार के लिए कहा कि वह कन्हैया कुमार की सोच का समर्थन नहीं करते हैं.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जेडीयू से निष्कासित प्रशांत किशोर का नई राजनीति में स्वागत किया. चिराग पासवान से जब पूछा गया कि राजनीति में नए चेहरे जन्म ले रहे हैं जैसे जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष और वामपंथी नेता कन्हैया कुमार और प्रशान्त किशोर इनको किस रूप में देखते हैं ? तब चिराग ने कन्हैया कुमार को लेकर कहा, ''जिस सोच और बैकग्राउंड से वह आते हैं उस सोच का मैं बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता इसलिए उन पर कोई टिप्पणी भी नहीं करूंगा.''

प्रशांत किशोर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "जहां तक रही बात प्रशांत किशोर जी की तो मैं उनका स्वागत करता हूं. जितने भी ऐसे लाइक माइंडेड लोग हैं जिनकी सोच बिहार के विकास की है ऐसे हर व्यक्ति का मैं स्वागत करता हूं. जो लोग हमारे बिहार को जात-पात, धर्म और मजहब की राजनीति से मुक्त कराकर विकास के अगले पायदान पर लेकर जाना चाहते हैं उनका मैं स्वागत करता हूं.''

यह पहला मौका है जब चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के बारे ने खुलकर तारीफ की और फिर स्वागत किया. एक तरफ जेडीयू और बीजेपी ने प्रशांत किशोर के बारे में खुलकर आलोचना की थी. आज भी प्रशांत किशोर पर मौका मिलता है तो हमला बोल दिया जाता है. दूसरी तरफ उपेंद्र कुशवाहा , जीतन राम मांझी और  मुकेश सहनी जैसे नेता प्रशांत किशोर से नजदीकी बना रहे हैं. वहीं एनडीए की राय से अलग चिराग पासवान ना सिर्फ प्रशांत किशोर का स्वागत कर रहे हैं बल्कि राजनीति में उनकी सोच भी मिलने की बात कह रहे. सूत्र बताते हैं कि चिराग पासवान और प्रशांत किशोर दोनों ही एक दूसरे के संपर्क में हैं. ऐसे में बिहार की चुनावी सियासत में कुछ अलग देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: तीसरे दिन भी हिंसा जारी, अब तक 5 की मौत, गृह मंत्री ने पुलिस कमिश्नर से की बात, 10 बड़ी बातें

ब्रिटिश कॉमेडियन जॉन ओलिवर ने की CAA-NRC की आलोचना, पीएम मोदी का भी जिक्र किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget