एक्सप्लोरर

मायावती पर बीजेपी की साधना सिंह के भद्दे बयान से चिराग पासवान खफा, बताया शर्मनाक

महिला बीजेपी विधायक साधना सिंह का बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर अब उन्हीं के सहयोगी दल के नेता ने शर्मनाक करार दिया है.

पटना: बीजेपी विधायक साधना सिंह का बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने को अब उन्हीं के सहयोगी दल के नेता ने शर्मनाक करार दिया है. एनडीए का हिस्सा लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने साधना सिंह के बयान को शर्मनाक बताते हुए उन्हें अनुचित भाषा का प्रयोग करने से बचने की हिदायत दी है.

चिराग पासवान ने ट्विटर पर लिखा,'' एनडीए के सभी नेताओं से आग्रह करना चाहूंगा की लोकतंत्र का त्योहार दस्तक देने जा रहा. हम सभी को इसका अपने बीते हुए पांच वर्ष में किए गए विकास कार्यों के साथ स्वागत करना चाहिए ना की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर के. ताकि जनता हमारा आंकलन विकास के कार्यों के आधार पर कर सके.''

चिराग ने आगे लिखा,'' पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मायावती जी के उपर सहयोगी दल की नेत्रि ने बेहद शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया था जो निंदनीय है. लेकिन कल शाम बीजेपी नेत्रि ने इसपे खेद जताया है. किसी भी दल के लोगों को अनुचित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

क्या कहा था साधना सिंह ने

अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी की विधायक साधना सिंह ने बीएसपी सुप्रीमों पर विवादित बयान दिया था. साधना सिंह ने मायावती पर विवादित बयान देते हुए उन्हें किन्नर से भी बदतर बताया था. उन्होंने कहा कि मायावती ना तो महिला लगती हैं ना ही पुरुष. वो यहीं नहीं रूकी उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए मायावती ने चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया है. उन्होंने मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया.

इसके अलावा चिराग पासवान ने मीसा भारती के बयान की भी निंदा की. उन्होंने लिखा,''राज्यसभा सांसद मीसा भारती जी द्वारा अपने चाचा व बिहार प्रदेश के लोकप्रिय व केंद्र सरकार में मंत्री आदरणीय राम कृपाल यादव जी के बारें में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है व परिवारवाद से सिखा हुआ नहीं है. इस तरह की भाषा का श्रोत कहीं और से.

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने आरजेडी के पूर्व नेता रामकृपाल यादव को लेकर कहा है कि जब वह  बीजेपी में शामिल हो रहे थे तो मन किया कि कुट्टी काटने वाले गड़ासे से उनका हाथ काट दें. रामकृपाल यादव 2014 तक लालू यादव की पार्टी आरजेडी में थे. वह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे.

(नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget