एक्सप्लोरर

चिन्मयानंद केस: आरोपी एलएलएम छात्रा को नहीं मिली जमानत, अब जेल में ही मनेगी दीवाली

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में है. छात्रा की अर्जी पर हाईकोर्ट सुनवाई हुई थी पर कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया.

प्रयागराज: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की सीडी बनाकर उनसे रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजी गई एलएलएम छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने आरोपी छात्रा को फौरी तौर पर जमानत देने से इंकार कर दिया है और मामले की सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी है. अदालत से कोई फौरी राहत नहीं मिलने की वजह से आरोपी छात्रा की दीवाली अब जेल में ही मनेगी.

छात्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई करने वाली बेंच ने इस मामले में आज यूपी सरकार, एसआईटी व अन्य विपक्षियों से जवाब तलब कर लिया है. अदालत ने सभी को जवाब देने के लिए दो हफ्ते की मोहलत दी है और अगली सुनवाई के लिए छह नवम्बर की तारीख तय की है. सुनवाई के दौरान स्वामी चिन्मयानंद की तरफ से छात्रा को जमानत दिए जाने का विरोध किया गया.

बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद पर रेप व यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा के खिलाफ भी दोस्तों के साथ मिलकर रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। केस दर्ज होने के बाद एसआईटी ने छात्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. शाहजहांपुर की अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद पीड़ित छात्रा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

छात्रा की अर्जी पर हाईकोर्ट में जस्टिस सिद्धार्थ की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई. छात्रा की तरफ से खुद को बेगुनाह बताते हुए अपने खिलाफ कोई सबूत नहीं होने व चिन्मयानंद के रसूख के चलते जेल भेजे जाने की दलील दी गई. छात्रा की तरफ से एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों की भी दलील दी गई. छात्रा को उम्मीद थी कि अदालत उसे पहली सुनवाई में ही राहत दे देगी, लेकिन उसे फौरी राहत नहीं मिल सकी. इस मामले में अगली सुनवाई अब छह नवम्बर को होगी.

परेशान हो चली हैं तेजस एक्सप्रेस की केबिन होस्टेस, कभी सेल्फी तो कभी वीडियो बनाते हैं पैसेंजर्स

यूपी: बलिया में खुली UP Police की पोल, रिहर्सल में दगा दे गई आंसू गैस वाली गन

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की मर्डर को हत्यारों ने कैसे दिया अंजाम, साजिश की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget