एक्सप्लोरर

बिहार: छठ पर व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य, सीएम नीतीश के घर भी मना महापर्व

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार में उनकी भतीजी सुनीता, साले की पत्नी और भांजे की पत्नी ने छठ पर्व के अवसर पर व्रत रखा है.

पटना: सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन मंगलवार की शाम व्रतियों ने बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अलग-अलग भागों में अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन आज शाम व्रतियों ने पटना में गंगा किनारे और राज्य के विभिन्न इलाकों में अन्य नदियों, तालाबों और जगह-जगह बनाए गये पानी के कुंडों में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया. बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को व्रतियों द्वारा दूसरा अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ यह पर्व संपन्न हो जाएगा .

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार में उनकी भतीजी सुनीता, साले की पत्नी और भांजे की पत्नी ने छठ पर्व के अवसर पर व्रत रखा है. नीतीश ने अपने परिवार की व्रती महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री आवास परिसर में पानी के कुंड में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया. इस अवसर पर उनके साथ कुंड में खड़े होकर परिवार के अन्य सदस्यों और करीबी लोगों ने व्रतियों को अर्घ्य देने में मदद की.

इस मौके पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत, साले अरूण, बहनोई अनिल, भांजे मनीष कुमार और जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, हरेंद्र सिंह सहित अन्य करीबी लोग उपस्थित थे. अपने आवास पर अर्घ्य देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ मंत्री और बीजेपी नंदकिशोर यादव और जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के साथ एक स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी के किनारे विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों के लिए प्रशासन की तरफ से की गयी व्यवस्था का जायजा लिया. इसके साथ ही उन्होंने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने वाले छठ व्रतियों को हाथ जोड़कर नमन किया.

बिहार: छठ पर व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य, सीएम नीतीश के घर भी मना महापर्व

पटना में गंगा किनारे मौजूद घाटों का भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश ने प्रदेश और देशवासियों को इस पर्व की शुभकामना दी और कहा कि इस पर्व को जिस प्रकार से लोग अनुशासित होकर मनाते हैं, उसके एक अंश को भी अपने जीवन में उतार लें तो लोगों की जिंदगी काफी आसान हो जाने के साथ समाज में सुधार आ जाएगा. उन्होंने कहा कि सूर्य की पूजा प्रकृति की पूजा है और यह मामूली बात नहीं है क्योंकि पृथ्वी सूर्य पर ही निर्भर है इसलिए इससे बडी आस्था की बात कुछ और हो नहीं सकती है. जिन्हें हम प्रत्यक्ष तौर पर देखते हैं उनकी पूजा करते हैं इसलिए यह लोकआस्था है.

इस बीच आऱजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्वीट कर छठ पर्व के बारे में कहा '‘अपने आप में यह पर्व विशिष्ट है. इसमें किसी पंडित या पुरोहित की आवश्यकता नहीं होती. छठ में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं और सामग्री प्राकृतिक होती हैं.’’ उन्होंने कहा '‘छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री हर आय वर्ग के दायरे में होती है और यही इसकी विशेषता है. इसमें किसी प्रकार की आधुनिकता का भौंडा प्रदर्शन नहीं होता. नदियों और तालाबों में अर्घ्य के बाद जो भी चीजें डाली जाती हैं, वह धीरे-धीरे पानी में गल जाती है और इससे कोई नुकसान नहीं होता'.

लालू चारा घोटाले से जुडे मामले में सजायाफ्ता हैं और वर्तमान में रांची स्थित रिम्स में इलाज करा रहे हैं. लालू ने ट्वीट कर कहा 'छठ पूजा पर गाए जाने वाले लोकगीतों में स्त्री व्यक्तित्व की प्रधानता, समानता, सामाजिक समरसता, प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता के कई संदेश हैं. मुझे लोक गीतों को सुनना अच्छा लगता है और इनका अपना विशिष्ट स्थान है'. लालू पिछले सालों में हमेशा अपनी पत्नी राबड़ी देवी को इस पर्व को पूरी आस्था के साथ मनाने में सहयोग करते दिखते थे. उन्होंने कहा '‘असंख्य लोगों ने बधाई देते हुए कई बार कहा कि हमारी वजह से इस पर्व को राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. ऐसे शुभचिंतकों को मैं इतना कहना चाहता हूँ कि जो कुछ है वो सब आपकी बदौलत है.’’ लालू ने कहा 'छठ मैया आपकी मनोकामना पूर्ण कर आपके जीवन में सुख,शांति, समृद्धि, प्रेम और बरकत दें.’ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी स्वास्थ्य कारणों से इस बार छठ के अवसर पर व्रत नहीं रख पायी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget