एक्सप्लोरर

मथुरा: हेमामालिनी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

हेमामालिनी पर बिना अनुमति एक चुनावी सभा आयोजित करने के मामले में वृन्दावन थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

मथुरा: बालीवुड अभिनेत्री और बीजेपी की स्थानीय सांसद हेमामालिनी पर यहां बिना अनुमति एक चुनावी सभा आयोजित करने के मामले में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. मंगलवार को छाता तहसील क्षेत्र के चैमुहां ब्लाक के दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आझई खुर्द गांव में चुनावी सभा आयोजन करने के मामले में उनपर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

क्षेत्र के उप जिलाधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी आरडी राम ने आझई गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिना अनुमति चुनावी सभा आयोजित करने पर उनके विरुद्ध वृन्दावन थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है.

इस मामले में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया, ‘बीजेपी प्रत्याशी की ओर से चुनाव सभा आयोजक पंकज शर्मा ने आझई गांव में सभा की अनुमति ली थी किंतु, उस दिन वहां सभा न करके विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान ही मंच और अन्य व्यवस्थाएं करके सभा आयोजित की गई. जो पूरी तरह से आदर्श चुनाव आचार संहिता के विरुद्ध था.’

उन्होंने बताया, ‘इस संबंध में जानकारी मिलने और रालोद नेता ताराचंद्र गोस्वामी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बीजेपी उम्मीदवार को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया था. उनके स्तर से जो जवाब दिया गया, वह संतोषजनक नहीं पाया गया इसलिए संबंधित अधिकारी ने इस मामले में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करा कर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी है.’

वृन्दावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया, ‘आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बीजेपी प्रत्याशी हेमामालिनी और सभा आयोजक बीजेपी नेता पंकज शर्मा को नोटिस जारी किए गए थे. जिनके जवाब से संतुष्ट न होने पर जिला स्तरीय चुनाव आचार संहिता परिपालन समिति के निर्देश पर हेमामालिनी और पंकज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.’

पाकिस्तान में हीरो बनने की होड़ कर रहे हैं कांग्रेस, एसपी और बीएसपी- पीएम नरेंद्र मोदी

महिला सिपाही पर शादी के लिए बना रहा था दबाव, मना करने पर फेंक दिया तेजाब

गोरखपुर: पीएम मोदी को आशीर्वाद देगी जनता, यूपी में निकालेंगे 74 सीटें- जेपी नड्डा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget