एक्सप्लोरर

फर्जी हथियार लाइसेंस के मामले में बसपा विधायक समेत छह लोगों पर केस दर्ज

पुलिस के अनुसार बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के लेटर पैड पर चार लोगों के नाम पर हथियार लाइसेंस जारी करने की सिफारिश की गई जिनमें सभी के नाम पते फर्जी पाए गए.

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बसपा विधायक पर फर्जी हथियारों के लाइसेंस बनवाने का मामला दर्ज किया गया है. विधायक मुख्तार अंसारी पर दक्षिणटोला पुलिस स्टेशन में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

दरअसल प्रदेश के मऊ जिले में एसपी अनुराग आर्या के निर्देश पर जिले में हथियारों के लाइसेंस के सत्यापन का काम कराया जा रहा है. जिसकी जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई. शैलेन्द्र कुमार की जांच के दौरान दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रहने वाले चार लोगों के नाम पर जारी हुए हथियारों के लाइसेंस का नाम पता फर्जी पाया गया. जिसके बाद पता चला कि इन चारों को विधायक मुख्तार अंसारी ने लाइसेंस की सिफारिश अपने लैटर पैड के जरिए की थी.

हालांकि इसमें से एक लाइसेंस धारक शाह आलम को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. बाकी के तीन लाइसेंस धारक के नाम पते जांच में फर्जी पाए गए. पूरे मामले में पुलिस ने छह लोगों के नाम पर मुकदमा दर्ज किया है जिसमें सदर विधायक मुख्तार अंसारी, तत्कालीन एसओ जेएन सिंह, तत्कालीन लेखपाल और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के नाम शामिल हैं. जिन पर आईपीसी की गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है.

गौरतलब है कि 15 दिसम्बर 2001 को सदर विधायक विधायक मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड का इस्तेमाल करते हुए चार लोगों के नाम पर हथियार का लाइसेंस जारी करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सिफारिश की थी. विधायक द्व्रारा सिफारिश किए सभी नाम पते फर्जी पाए गए.

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने बताया, जिले की मऊ जनपद में 2001-2002 के दौरान जिले में फर्जी नाम पते पर हथियार लाइसेंस जारी होने की गोपनीय सूचना मिली. इस सूचना मिलने पर इसके जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव को इसकी जांच सौंपी गई. जांच में खुलासा हुआ कि, मुख्तार अंसारी के लेटर पैड पर चार लोगों ने नाम पर हथियार लाइसेंस जारी करने की सिफारिश की गई. जिनमें सभी के नाम पते फर्जी पाए गए.

ये भी पढ़ें

ABP News Opinion Poll: दिल्ली में फिर से बन सकती है केजरीवाल की सरकार, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

अमेरिका-ईरान तनाव से बिगड़ सकता है आम भारतीयों का बजट, बढ़ सकती है मंहगाई की मार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget