एक्सप्लोरर

ABP News Opinion Poll: दिल्ली में फिर से बन सकती है केजरीवाल की सरकार, जानिए किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें

पिछला विधानसभा चुनाव अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नाम रहा था. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 में से अकेले 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाकी बची तीन सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था. कांग्रेस का खाता खाली रह गया था.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है. अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस बार दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी और कौन मुख्यमंत्री बनेगा. इसी सवाल का जवाब जानने के लिए ABP न्यूज़ ने सीवोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है और दिल्ली की जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की है.

पिछला विधानसभा चुनाव अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नाम रहा था. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 में से अकेले 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाकी बची तीन सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था. कांग्रेस का खाता खाली रह गया था.

इस बार किसे कितनी सीटें

ABP न्यूज़-सीवोटर के सर्वे की मानें तो आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और वह दोबारा सरकार बना सकती है. हालांकि आम आदमी पार्टी को सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है. सर्वे के मुताबिक कुल 70 में से आम आदमी पार्टी को 59 सीटें मिल सकती हैं. यानी उसे आठ सीटों का नुकसान हो सकता है. दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटें चाहिए. आम आदमी पार्टी के अलावा बीजेपी इस बार के विधानसभा चुनाव में आठ सीटें जीत सकती है. यानी उसे पांच सीटों का फायदा होगा. वही कांग्रेस तीन सीटें जीत सकती है.

किस रीजन में किसे कितनी सीटें

सेंट्रल दिल्ली में आप को 17, बीजेपी को दो और कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है. आउटर दिल्ली में आप को 26, बीजेपी को तीन और कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है. यमुना पार रीजन में आप को 16, बीजेपी को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है.

किसे कितना वोट शेयर

आम आदमी पार्टी के खाते में 53.30 फीसदी, बीजेपी के खाते में 25.90 फीसदी, कांग्रेस के खाते में 4.7 फीसदी और अन्य के खाते में 16.2 फीसदी सीटें जाने का अनुमान है. पिछली बार आप को कुल 54.34 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी को 32.19 फीसदी वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस को 2015 के विधानसभा चुनाव में महज 9.65 फीसदी वोट मिले थे. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 की 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. बीजेपी ने 69 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं कांग्रेस ने भी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. 70 विधानसभा सीटों में से 58 सीटें सामान्य केटेगरी की हैं. जबकि 12 सीटें आरक्षित हैं.

दिल्ली में चुनाव से जुड़ी अहम बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी किया जाएगा. नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी. नामांकन की स्क्रूटनी की आखिरी तारीख 22 जनवरी होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है. इस बार कुल 1,46,92,136 वोटर्स इस बात का फैसला करेंगे कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी. वोटिंग के लिए 13750 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. दिल्ली में 2869 जगहों पर वोटिंग होगी. विधानसभा चुनाव में कुल 90 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. इस बार बुजुर्ग वोटर्स पोस्टल बैलेट से वोट दें पाएंगे. उन्हें पांच दिन पहले अपना पर्चा भरना पड़ेगा.

(ABP न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर ये सर्वे किया है और इसके लिए 13,076 लोगों से बात की गई है. इसके तहत 1 जनवरी 2020 से 6 जनवरी 2020 के बीच लोगों से बात की गई है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget