एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: आस-पास के गांवों में पसरा है सन्नाटा, घरों पर लटक रहा है ताला

इन तीनो गांव में सिर्फ औरते बच्चे और बुजुर्ग ही नज़र आ रहे हैं. गांव के सारे लड़के पकड़े जाने के डर से के डर की वजह से फरार हैं. दरअसल पुलिस ने जो FIR दर्ज की है उसमें इन्ही तीनों गांव के ज्यादातर लड़के हैं.

बुलंदशहर: बुलंदशहर में हुई हिंसा को आज तीसरा दिन है, जिस जगह ये हिंसा हुई उसके आस-पास के तीन गांव ऐसे हैं जिनमें सन्नाटा पसरा है, ये गांव चिंगरावठी, महाव और नयाबांस हैं. इन तीनो गांव में सिर्फ औरतें, बच्चे और बुजुर्ग ही नज़र आ रहे हैं. गांव के सारे लड़के पकड़े जाने के डर से फरार हैं. दरअसल पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें इन्ही तीनों गांव के ज्यादातर लड़के हैं. गांव में कई घर ऐसे भी दिखे जिनपर ताला लगा है.

बुलंदशहर हिंसा: आस-पास के गांवों में पसरा है सन्नाटा, घरों पर लटक रहा है ताला

चिंगरावठी गांव पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर है, हिंसा में मारा गया सुमित इसी गांव का रहने वाला था. इस गांव में भी सन्नटा पसरा है. दरअसल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या और हिंसा के मामले में इस गांव के 7 लड़कों का नाम एफआईआर में दर्ज है, खौफ का आलम ये है गांव के बच्चे स्कूल तक नहीं जा रहे हैं. गांव की एक महिला ने बताया कि सब पुलिस से डरे हुए हैं. पुलिस लगातार दबिश दे रही ये ही वजह है कि नौजवान फरार है. चिंगरावठी के सरकारी स्कूल की सभी क्लास खाली पड़ी है, टीचर मौजूद हैं लेकिन एक भी बच्चा पढ़ने नहीं आया है. स्कूल में 66 बच्चे पढ़ते हैं लेकिन डर के कारण कोई भी स्कूल नहीं आया.

बुलंदशहर हिंसा: आस-पास के गांवों में पसरा है सन्नाटा, घरों पर लटक रहा है ताला

बात करें महाव की तो ये वही गांव है जहां से हिंसा की शुरुआत हुई थी, इसी गांव के खेत में गौवंश के शव मिले थे, यहां भी सिर्फ औरतें और बच्चे ही नज़र आ रहे हैं.  इस गांव के भी कुछ लड़कों का नाम एफआईआर में दर्ज है. गांव की महिला ने बताया कि खेत के काम खुद करना पड़ रहा है, दहशत इतनी है कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा है. सब ये ही चाहते है कि गांव में फिर से खुशहाली लौट आए. गांव के लोगों के मुताबिक अभी भी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

बुलंदशहर हिंसा: आस-पास के गांवों में पसरा है सन्नाटा, घरों पर लटक रहा है ताला

नयाबांस गांव के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं जहां इस केस का नंबर एक आरोपी योगेशराज रहता है. योगेश अबतक पुलिस के हाथ नहीं लगा है वो अभी तक फरार है. माहौल को देखते हुए गांव के गेट पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. इस गांव के 3 लोगों का नाम FIR में है, जिसमें योगेशराज, उसके चाचा और चचेरा भाई शामिल है. फिलहाल ये डर और दहशत कब खत्म होगी गांव लोग इसी का इंतजार कर रहे हैं. हिंसा के इस मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी अभी फरार है पुलिस का दावा है कि सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget