एक्सप्लोरर

बुलंदशहर में इंस्पेक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी योगेश राज अब तक पुलिस के शिकंजे से बाहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा के मामले में हिन्दूवादी संगठनों के तीन नेताओं को नामजद किया गया है. इस हिंसा में एक पुलिस अधिकारी सहित कुल दो मौतें हुईं.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा के मामले में हिन्दूवादी संगठनों के तीन नेताओं को नामजद किया गया है. इस हिंसा में एक पुलिस अधिकारी सहित कुल दो मौतें हुईं. विहिप कार्यकर्ता उपेंद्र राघव, शहर के भाजपा युवा शाखा के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल और बजरंग दल जिला संयोजक योगेश राज को सोमवार को हिंसा के मामले में प्राथमिकी में नामजद किया गया. यह हिंसा गौहत्या की अफवाह उड़ने के चलते हुई.

इस बीच बुलंदशहर पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के तीन हत्यारोपियों को जेल भेज दिया. देवेंद्र, आशीष और चमन को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेजा गया. जिस चिंगरावठी गांव का ये मामला है वहां पर भारी मात्रा में आरएएफ तैनात की गई है.

ये है मामला

जब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर ट्रैफिक जाम हटवाने की कोशिश की तभी उन पर धारदार चीजों से हमला करने के साथ ही गोली भी चला दी गई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. हिंसा में एक युवक भी मारा गया.

पुलिस ने 88 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 25 को नामजद किया गया है. हिंसा में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है और 22 स्थानों पर छापेमारी की गई है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी और घटना के समय लोगों द्वारा लिए गए वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर छापेमारी की गई. पुलिस अब हिंसा स्थल के नजदीक के गांवों पर फोकस कर रही है. पुलिस का मानना है कि भीड़ इन दोनों जगहों से आई थी.

बुलंदशहर में इंस्पेक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी योगेश राज अब तक पुलिस के शिकंजे से बाहर

गमगीन परिवार

मारे गए पुलिस अधिकारी के पार्थिव शरीर को एटा जिले के उनके गांव ले जाया गया, जहां परिवार के सदस्य उन्हें इस अवस्था में देखकर बिलख पड़े. सिंह के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता और दो बच्चे हैं. विधवा सुनीता ने रिश्तेदारों से कहा कि उनके पति ने छुट्टी मांगी थी लेकिन नहीं दिया गया. उन्होंने बिलखते हुए कहा कि अगर छुट्टी दे दी गई होती, तो नहीं मारे जाते. सुबोध के बड़े बेटे श्रेय एमबीए कर रहे हैं जबकि छोटा बेटा अभिषेक इंजीनियरिंग का छात्र है.

बुलंदशहर में इंस्पेक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी योगेश राज अब तक पुलिस के शिकंजे से बाहर

योगी ने बुलाई बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात नौ बजे सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर एक मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में एडीजी आनंद कुमार समेत होम सेक्रेटरी आदि भी शामिल होंगे. बुलंदशहर की घटना के बाद से सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं जिसमें एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की जान चली गई थी. सवाल यूपी पुलिस और राज्य के लॉ एंड ऑर्डर पर भी हैं. इन्हीं मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री ने ये बैठक बुलाई है.

बुलंदशहर में इंस्पेक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी योगेश राज अब तक पुलिस के शिकंजे से बाहर

विपक्ष ने साधा निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है और हालात तालिबान जैसे हो गए हैं. इंस्पेक्टर की हत्या को सरकार के माथे पर कलंक बताते हुए प्रवक्ता ने सीएम के इस्तीफे की मांग की.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता पवन पांडे ने कहा कि सीएम योगी ने राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और कानून के रखवाले, सरकारी लोग भी मारे जा रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रपति और राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
LPG Crisis: गिरिडीह में गैस सिलेंडर की किल्लत से हाहाकार! पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोग बोले- 'चार दिन से...'
गिरिडीह: गैस सिलेंडर की किल्लत से हाहाकार! पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोग बोले- 'चार दिन से...'
Himachal News: 'झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी...', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला
हिमाचल: 'झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी...', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला
LPG Crisis In MP: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम!
मध्य प्रदेश: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget