एक्सप्लोरर

इलाहाबाद में बीटीसी डिग्रीधारकों ने सड़क जामकर किया हंगामा और नारेबाजी

एनसीटीई द्वारा बीएड डिग्रीधारकों को भी प्राइमरी स्कूलों के टीचर के योग्य मानने के फैसले के विरोध में बीटीसी डिग्रीधारकों ने इलाहाबाद में सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.

इलाहाबाद: एनसीटीई द्वारा बीएड डिग्रीधारकों को भी प्राइमरी स्कूलों के टीचर के योग्य मानने के फैसले के विरोध में बीटीसी डिग्रीधारकों ने इलाहाबाद में सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. कई जिलों से सैकड़ों की तादात में आए बीटीसी डिग्रीधारकों ने इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

प्रदर्शनकारियों ने जब केंद्र सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की तो पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई. पुलिस ने जाम हटवाने के लिए लाठियां पटककर हल्का बल प्रयोग किया. इससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई. बाद में अफसरों ने प्रदर्शनकारियों को समझा - बुझाकर किसी तरह शांत कराया.

प्रदर्शन कर रहे बीटीसी डिग्रीधारकों ने धमकी दी है कि अगर सरकार ने इस नियम को वापस नहीं लिया तो वह आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. गौरतलब है कि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने उनतीस जून को नियम में बदलाव कर बीएड डिग्रीधारकों को भी प्राइमरी टीचर के आवेदन की छूट दे दी थी. इससे पहले सिर्फ बीटीसी वालों को ही प्राइमरी टीचर बनने की छूट थी, जबकि बीएड डिग्रीधारकों को उच्च प्राथमिक व माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ाने की छूट थी.

बीटीसी डिग्रीधारकों का कहना है कि इससे उनके रोज़गार पाने के अवसर मौके और कम होंगे. इलाहाबाद में बीटीसी डिग्रीधारकों का यह प्रदर्शन सिविल लाइंस के सुभाष चौक पर हुआ. प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी करते हुए नियमों में बदलाव नहीं किया गया तो वह अगले हफ्ते हिंसक आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget