एक्सप्लोरर

क्या स्विस बैंकों में भारतीय पूंजीपतियों के धन में वृद्धि का श्रेय लेंगे मोदी : मायावती

मायावती ने यहां एक बयान में आरोप लगाते हुए पूछा कि ‘‘बीजेपी के चहेते भारतीय पूंजीपतियों के स्विस बैंक में जमा धन में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, तो क्या इसका श्रेय भाजपा एण्ड कम्पनी और प्रधानमंत्री मोदी लेना पसन्द नहीं करेंगे?’’

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय पूंजीपतियों के स्विस बैंकों में जमा धन में 50 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कालेधन पर वार करने के तमाम वादे करने वाले मोदी क्या इस नाकामी का श्रेय लेना पसंद नहीं करेंगे.मायावती ने यहां एक बयान में आरोप लगाते हुए पूछा कि ‘‘बीजेपी के चहेते भारतीय पूंजीपतियों के स्विस बैंक में जमा धन में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, तो क्या इसका श्रेय भाजपा एण्ड कम्पनी और प्रधानमंत्री मोदी लेना पसन्द नहीं करेंगे?’’

उन्होंने कहा कि वैसे देशहित का मूल प्रश्न यह है कि भारत में कमाया गया धन विदेशी बैंकों में क्यों जमा है? उन्होंने कहा कि क्या मोदी सरकार यह अपराध स्वीकार करने को तैयार है कि विदेशी बैकों में जमा देश का कालाधन वापस लाकर उसे देश के प्रत्येक गरीब परिवार के हर सदस्य को 15 से 20 लाख रुपये देने के उसके चुनावी वायदे पूरी तरह से छलावा साबित हुए हैं.

यूपी : मौसम विभाग ने जारी की 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि देश की गरीब और मेहनतकश आम जनता आने वाले सभी चुनावों में मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी इस सवाल का जवाब जरूर चाहेगी कि बीजेपी सरकार की नीतियों से अमीर लोग और ज्यादा धनवान और गरीब और ज्यादा गरीब क्यों होते जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मीडिया का कहना है कि स्विस नेशनल बैंक के ताजा आंकड़ों से हुए रहस्योद्घाटन ने कालाधन पर अंकुश लगाने के मोदी सरकार के दावों की पोल खोल दी है. अब सवाल यह है कि भारतीय धन्नासेठों के धन में इतनी वृद्धि कैसे हुई है और इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार की नीयत, उनकी नीति और बड़े-बड़े दावों का क्या हुआ? क्या इसीलिये बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकारें निजी क्षेत्र को अंधाधुंध बढ़ावा दे रही हैं, जहां दलितों और पिछड़ों की हमेशा से उपेक्षा होती आयी है.

मायावती ने कहा कि भारतीय रुपए का लगातार अवमूल्यन क्यों हो रहा है और भारतीय पासपोर्ट की अहमियत ख़ासकर अमेरिका में लगातार क्यों कम होती जा रही है, सरकार को इस बात का भी जवाब जनता को ज़रुर देना चाहिए.

बरेली कॉलेज में छात्रों को बांटने के लिए आए भगवा रंग के बैग, हुआ बवाल

बीएसपी प्रमुख ने विपक्षी दलों की एकजुटता पर प्रधानमंत्री मोदी के सवालिया निशान लगाये जाने के बारे में कहा कि घोर जातिवादी, जनविरोधी और अहंकारी बीजेपी सरकारों के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का एकजुट होना जनहित का बड़़ा काम है. इससे बीजेपी का परेशान होना लाज़मी है.

मायावती ने अमेरिका का जिक्र करते हुए कहा कि इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ‘‘अमेरिका फर्स्ट‘‘ की नीति अपनाए जाने के कारण वहां भारतीय मूल के लोगों का शोषण और गिरफ्तारी जैसी घटनाएं शुरु हो गयी हैं. इन घटनाक्रमों पर केन्द्र सरकार की खामोशी उसकी विफलता और कमजोरी को ही साबित करती है.

उन्होंने मांग की कि मोदी सरकार अमेरिका में भारतीय पासपोर्ट धारकों के हित और सुरक्षा की गारण्टी लेकर इस सम्बन्ध में तत्काल कदम उठाये.

यूपी : इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे सह न सका पहली बारिश, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मायावती ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना को ‘‘अति-निन्दनीय और शर्मनाक’’ बताते हुए कहा कि दोषियों के विरूद्ध वहां की बीजेपी सरकार को समय से कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. इसके साथ ही, बीजेपी को अपने उस सांसद और विधायक के खिलाफ कार्रवाई भी करनी चाहिए, जिन्होंने इस घटना को गम्भीरता से नहीं लिया और इसकी आड़ में अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने की घिनौनी हरकत की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget